हाय ये मजबूरी! बच्चे को कलेजे से लगाए रिक्शा चला रही बेबस मां, दिल चीर देगा वायरल VIDEO

Woman driving e rickshaw: कहते हैं कि मां से बड़ा कोई नहीं होता। कई बार ऐसे वीडियोज भी सामने आते हैं, जहां ये बात साफ तौर पर नजर आती है। ऐसा ही कुछ एक वीडियो में भी देखने को मिल रहा है।

वायरल वीडियो में एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद में उठाए रिक्शा चला रही है। देखते ही देखते महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। महिला को इस तरह देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

Credit: Viral Bhayani

इस वीडियो को मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि, वीडियो कहां और कब का है, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में महिला को ई रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है। उसके हाथ में एक छोटा सा बच्चा है।

जो लोग महिला के रिक्शे में बैठ रहे हैं, वे उसे और उसके बच्चे को भी देख रहे हैं। जब वीडियो वायरल हुआ, तो लोग इस मा्ं को सलाम करने लगे। हालांकि, इस बीच कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए। एक यूजर ने कहा कि मां तो भगवान से भी बढ़कर होती है और उसकी जगह कोई भी नहीं ले सकता।

वहीं कई यूजर इस वीडियो से कुछ खास खुश नहीं नजर आए। उन्होंने कहा कि हम इस महिला को सलाम करते हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि ये एक तरफ बच्चे को रिस्क में डाल रही है और दूसरी तरफ एक हाथ से रिक्शा चलाकर यात्रियों की जान को भी जोखिम में डाल रही है। कोई सावधानी ही नहीं है। एक और यूजर ने कहा कि ऐसी महिलाओं की मदद करनी चाहिए।

य़हां देखें वीडियो...

कई यूजर्स ने कहा कि क्या कोई इस महिला की मदद को आगे नहीं आ सकता? एक ने कहा कि ये असल में काफी जोखिम भरा है। एक यूजर ने कहा कि महिला को बच्चे को लेकर चलने के लिए बेल्ट देकर मदद करनी चाहिए। ये खुद से लेकर बच्चे और यात्रियों तक को रिस्क में डाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+