कोई तो रोक लो... साड़ी पहनकर महिला ने जिम में किया ऐसा काम, वीडियो देख छूटे लोगों के पसीने

इन दिनों एक महिला जिम में साड़ी पहनकर वर्कआउट कर रही है। महिला जिस जोश में टायर उठाती है, लोगों के होश उड़ जाते हैं।

Woman doing workout in saree

Woman doing workout in saree: कई लोग अपनी फिटनेस को लेकर इतने सीरियस होते हैं कि जिम जाने के लिए दिन या रात कुछ भी नहीं देखते। ऐसे लोग बस अपनी फिजिक मेंटेन रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। महिलाओं की अगर बात की जाए, तो कई महिलाएं हैं जो अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं और अपने वर्कआउट में कोई भी कसर नहीं छोड़ती। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो अपने वर्कआउट के तरीके से लोगों को चौंका देती हैं। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिला भी करती हैं। जो अपने जिम आउटफिट और वर्कआउट को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं।

साड़ी पहनकर महिला का धांसू वर्कआउट

साड़ी पहनकर महिला का धांसू वर्कआउट

दरअसल सुर्खियों में छाई ये महिला लेगिंग्स, टीज नहीं बल्कि साड़ी पहनकर जिम जाती हैं। लोग अकसर जिम के लिए ऐसे कम्फर्टेबल कपड़े ढूंढते हैं, जिनमें आसानी से वर्कआउट किया जा सके। लेकिन ये महिला साड़ी पहनकर वर्कआउट करती है। वर्कआउट भी ऐसा, जिसे देखने के बाद अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाएं।

महिला ने उठाया भारी-भरकम वेट

महिला ने उठाया भारी-भरकम वेट

साड़ी पहनकर महिला भारी भरकम वेट उठाती है। महिला का जोश और जज्बा देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनके कायल हो रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। फिटनेस की शौकीन महिलाएं तो बहुत हैं लेकिन इस तरह इंडियन आउटफिट में वर्कआउट करना अपने आप में काफी अलग बात है।

पिंक कलर की साड़ी में वायरल हुआ वीडियो

साड़ी पहनकर धुंआधार वर्कआउट करने वाली इस महिला का नाम रीना सिंह है। ये महिला अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और कई लोगों को रीना से इन्सपिरेशन भी मिलती है। इन दिनों रीना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे पिंक कलर की साड़ी पहनकर शानदार वर्कआउट कर रही हैं।

ट्रक के पहिये को उठाया और फिर...

ट्रक के पहिये को उठाया और फिर...

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह साड़ी पहनकर रीना ट्रक के पहिये उठाती है। ट्रक के पहियों को वो ऐसे उठाती है, जैसे ये बहुत ही हल्के हों। कई लोगों को तो इसपर भरोसा ही नहीं होता। वहीं कई लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो बस आरंभ है।

लोगों ने दिए जमकर रिएक्शन

लोगों ने दिए जमकर रिएक्शन

इस वीडियो पर 16 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वो रीना के वीडियोज रोज देखती हैं और इससे उन्हें बहुत इन्सपिरेशन भी मिलती है। वहीं एक ने कहा कि रीना आपका आत्मविश्वास बेहद मजबूत है। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं, जो इस तरह के वीडियोज को लाइक्स और कमेंट्स के लिए दिखावा भी बता रहे हैं।

Recommended Video

    Emraan Hashmi के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस हैरान, Salman Khan को देंगे टक्कर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+