Video: नहीं मिली शराब तो महिला ने फ्लाइट में काटा ऐसा हंगामा, पायलट को रूट बदलकर करानी पड़ी लैंडिंग

म्यूनिख, 26 अगस्त। फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक महिला सिर्फ इस बात पर भड़क गई कि उसके मांगने पर उसे शराब नहीं दी गई। महिला सिर्फ भड़की ही नहीं बल्कि उसने फ्लाइट अटेंडेंट को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब न मिलने पर महिला ने किया हंगामा

शराब न मिलने पर महिला ने किया हंगामा

फ्लाइट में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस कंपनियां फ्लाइट अटेंडेंट की तैनाती करती हैं। वैसे तो इन क्रू मेंबर की ट्रेनिंग इस तरह से की जाती है कि ये अपने व्यवहार से दिल जीतने वाला काम करते हैं लेकिन कई बार इन्हें ऐसे यात्रियों का सामना करना पड़ता है जो कभी न भूलने वाला हो जाता है। इस फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसे महिला को शराब से इनकार करना भारी पड़ा ही पूरी फ्लाइट के लिए मुश्किल आ खड़ी हुई।

शराब से इनकार पर फूटा गुस्सा

शराब से इनकार पर फूटा गुस्सा

घटना मैनचेस्टर से रोड्स जा रही फ्लाइट की है। महिला इसी फ्लाइट में सफर कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने शैंपेन की मांग की जिस पर क्रू मेंबर ने बताया कि इस फ्लाइट में शैंपेन की सुविधा नहीं है। जिसके बाद महिला भड़क गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक क्रू मेंबर झुककर महिला को शांत करने की कोशिश कर रहा है।

शराब से मना करने पर जड़ा थप्पड़

शराब से मना करने पर जड़ा थप्पड़

इसके बाद महिला उसे कुहनी से मारने की कोशिश करती है जिस पर वह खुद को कूदकर बचाता है। महिला इसके बाद भी शांत नहीं होती है और सीट पर खड़ी हो जाती है और इसके बाद फिर लगातार दो बार क्रू मेंबर को चेहरे पर थप्पड़ मारती है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसे खूब देखा जा रहा है और लोग महिला की हरकर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

केबिन का दरवाजा खोलने की कोशिश

केबिन का दरवाजा खोलने की कोशिश

डेली मेल ने एक यात्री के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि महिला उग्र हो गई उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। यही नहीं हिंसक होते हुए वह सीट से उठ गई और बीच में केबिन का दरवाजा खोलने की कोशिश भी की। यात्री ने यह भी दावा किया कि महिला ने तीन सीट पर पेशाब कर दी और उसके बाद भी वह शांत नहीं हुई।

पायलट को रूट बदलकर करानी पड़ी लैंडिंग

पायलट को रूट बदलकर करानी पड़ी लैंडिंग

इसके बाद पायलट को मजबूरन फ्लाइट की म्यूनिख में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। म्यूनिख में आपात लैंडिंग के बाद पुलिस ने महिला को फ्लाइट से जबरन उतारा गया। महिला की हरकतों पर यूजर खूब गुस्सा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+