Viral Video: 'आज की रात' गाने पर डांस करती दिखी महिला, वायरल वीडियो देख क्यों भड़के लोग?
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक महिला का ऐसा ही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्त्री 2 के गाने आज की रात पर थिरकती दिखी। महिला का क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गया। कोच के बीच अचानक डांस देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए। ये क्लिप यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।
सहेली रुद्र ने इंस्टाग्राम पर ये क्लिप शेयर किया है। क्लिप में लड़का का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। अन्य यात्री उन्हें बड़ी एक्साइटमेंट के साथ देख रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जो लड़की को देखने के बाद काफी नाराज दिखे।

कैप्शन में महिला ने दावा किया कि उसने जो परफॉर्मेंस दिखाई, वो जनता की ही डिमांड पर थी। हालांकि इंटरनेट पर लोग ये क्लिप देखने के बाद काफी गुस्से में दिखे। एक यूजर ने कहा कि ये जगह डांस परफॉर्मेंस के लिए सही नहीं है।
एक अन्य यूजर ने कहा कि हर कोई यहां आपके मनोरंजन के लिए नहीं है। कृपया सावधान रहें। कई अन्य यूजर ने भी अपनी बात पर जोर दिया। एक यूजर ने कहा कि आप ये डांस अपने घर पर भी कर सकती थीं जबकि दूसरे ने कहा कि ये जनता की मांग नहीं है। झूठ मत बोलो। जनता आप सभी की तरह फ्री नहीं है।
एक यूजर ने कहा कि कृपया जल्द ही कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। भले ही महिला को इंटरनेट पर गुस्सा और प्यार दोनों मिले हैं। इंटरनेट पर इस लड़की का क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications