Tinder पर महिला को दोस्ती करना पड़ा महंगा, फ्रॉड का शिकार होकर गंवाई जिंदगी भर की कमाई

टिंडर पर महिला से फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें महिला की जिंदगी भर की कमाई डूब गई।

अभी तक आपने व्हाट्सअप या फिर कॉलिंग पर फ्रॉड के किस्से तो आपने सुने होंगे। लेकिन, अब डेटिंग ऐप्स पर भी स्कैम्स की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक 42 साल की महिला का टिंडर मैच एक स्कैमर निकला और उसकी जिंदगी भर की कमाई को चूना लगा गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेबेका होलोवे नाम की एक महिला अपनी शादी के तलाक के बाद उबर रही थी। तीन बच्चों की मां अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए एक साथी की तलाश कर रही थी। वहीं, वो मार्च में टिंडर पर एक व्यक्ति से मिली। जिसने अपना नाम फ्रेड बताया।

fraud on Tinder

फ्रेड ने खुद को फ्रांसीसी व्यापारी बताया। हालांकि, फ्रेड महिला से कभी पर्सनली नहीं मिला। साथ ही वो वीडियो कॉल पर अपना चेहरा दिखाने से भी हिचक रहा था।

रेबेका होलोवे ने बताया कि मध्य उम्र की अकेली महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं। हमारे पास पैसा होता है, लेकिन हमें अभी तक सही इंसान नहीं मिला। वहीं, जब कोई अच्छा दिखने वाला शख्स बात करना शुरू कर देता है तो आप उत्साहित हो जाते हैं।

वहीं, महिला को विश्वास दिलाने के लिए फ्रेड ने बताया कि उसकी एक बेटी है और वो फिलाडेल्फिया में रह रहा है। धीरे धीरे रिश्ता मजबूत होने पर फ्रेड ने रेबेका को अपने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बारें में बताया और उसे भी निवेश करने के लिए राजी किया।

सबसे पहले आरोपी फ्रेड ने महिला से नकली क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म में एक हजार डॉलर का निवेश करने के लिए कहा। रेबेका ने अपने शुरुआती निवेश में 168 डॉलर का प्रॉफिट उठाया। इसके बाद महिला का भरोसा फ्रेड पर काफी बढ़ गया। फिर उसने 6 हजार डॉलर का निवेश किया और उसका रिटर्न बढ़ता रहा। और आखिर में उसने अपनी पूरी कमाई 401000 डॉलर निवेश पर लगा दिए। लेकिन, ये धनराशि उसके खाते में ट्रांसफर नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+