लड़की का डेट प्रपोजल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, गानों की प्ले लिस्ट का लिया सहारा
टिंडर पर एक लड़की ने लड़कों को डेट के लिए पूछने के लिए एक गानों की प्ले लिस्ट का सहारा लिया।

युवा लड़कों और लड़कियों को मिलाने वाली डेटिंग साइट टिंडर पर आए प्रपोजल आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। टिंडर पर कई युवा सामने वाले शख्स को इशारों में ऐसी चीजें पूछ लेते हैं। जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती है। टिंडर पर एक लड़की का ऐसा ही एक प्रपोजल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैफे में लड़को को डेट पर बुलाने के लिए लड़की ये ऐसा अनूखा तरीका अपनाया। जिसके देखकर लोग इंप्रेस हो गए।

लिस्ट में ये तीन गाने किए एड
टिंडर पर एक लड़की ने लड़कों को डेट के लिए पूछने के लिए एक गानों की प्ले लिस्ट का सहारा लिया। लड़की ने गाने की प्ले लिस्ट का नाम रखा 'व्हाट अबाउट ए डेट'(डेट के बारे में क्या)। इसके बाद लड़की ने उस प्ले लिस्ट में कुछ ऐसा गानों को ऐड किया जो एक तरह से लड़के के लिए सवाल थे। लड़की ने अपनी ''व्हाट अबाउट ए डेट' प्ले लिस्ट में पहला गाना रखा 'आई वना सी यू'। दूसरा गाना एड किया टूमॉरो और तीसरा गाना एट द कैफे।
फोटो: Twitter

लड़का प्रपोजल देख हुआ इंप्रेस
दरअसल लड़की ने गाने के माध्यम में से डेट के लिए पूछा मैं तुमसे कल कैफे में मिला चहाती हूं। महिला ने ये लिस्ट उज्जवल अथर्व के लिए स्पॉटिफाई प्लेलिस्ट बनाई थी। उज्जवल अथर्व ने "व्हाट अबाउट डेट?" नाम की प्लेलिस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उज्ज्वल ने लिखा, टिंडर की इस महिला ने मुझे एक स्पॉटिफ़ प्लेलिस्ट भेजी, और मुझे लगता है कि यह बहुत प्यारी है।

प्रपोज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
महिला के यूनिक एफर्ट की वजह से तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 24 घंटे के अंदर इसे करीब 1,00,000 से अधिक देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट के लिए कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। लड़के की एक दोस्त ने उसके सोशल मीडिया पर ही क्लास लगा दी। @Tanu786_ की लड़की ने उससे पूछा कि, तू टिंडर पर क्या कर रहा है, तो लड़के ने कहा कि में दोस्त बनाने आया था। इस पर लड़की ने कहा तुम मुझे मिलो बताते हैं। वहीं एक यूजर्स ने लिखा क्या पता वह लड़की सभी को ये भेजती हो।












Click it and Unblock the Notifications