OMG! अमेरिका में एक महिला ने हाथ-पैर बांधकर किया पुरूष का रेप

सिएटल(अमेरिका)। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में महिलाओं के प्रति अत्याचार और रेप के मामले खबरों में बने रहते हैं। लेकिन अगर कभी इसके उलट हो जाए तो। जी हां, ऐसा ही कुछ अजीबोगरीब किस्सा हुआ है अमेरिका के सिएटल में। जहां एक महिला द्वारा एक पुरूष का बलात्कार किया गया है।

woman

अमेरिका के सिएटल में रहने वाली 26 साल की चेंटी गिलमैन पर 31 वर्षीय व्यक्ति के अपार्टमेंट घुसने और उसके साथ रेप का करने का आरोप लगा है। पांच फीट, सात इंच लंबी और 108 किलो वजनी महिला पर पहले से ही चोरी और डकैती के केस दर्ज हैं। महिला नशीली दवाओं की भी आदी है।

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक महिला ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर बलात्कार जैसे अपराध को अंजाम दिया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना के पहले पीड़ित ने एक जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था। वापस लौटकर थकान से चूर होकर वह गहरी नींद में सो चुका था। जब रात के दो बजे उसकी नींद अचानक खुली तो उसने पाया कि उसके हाथ-सर की तरफ बंधे हुए हैं और आरोपी महिला उसके उपर चढ़ी हुई है। काफी मशक्कत के बाद पीड़ित किसी तरह आरोपी महिला के चंगुल से आजाद होकर सीधा मेडिकल टेस्ट करवाने और शिकायत करने पहुंचा।

आरोपी महिला ने इन आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा है कि उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं है, वह इस पुरूष को जानती तक नहीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+