भारत के इस शहर में चुड़ैल का साया! रात होते ही घरों में बरसने लगते हैं पत्थर, खौफ में जी रहे हैं लोग
भूत-प्रेतों की कई कहानियां तो आपने सुनी ही होगी। कई बार लोग इन कहानियों को सुनकर काफी डर जाते हैं। कई कहानियों को लेकर दावा किया जाता है कि ये सच्ची घटना पर आधारित हैं। मगर जरा सोच कर देखिये कि कहीं ऐसा कोई वाकया होता है, जिसपर यकीन करना एक बार को किसी के लिये भी मुश्किल हो जाए तो सुनकर तो डर के मारे रोंगटे ही खड़े हो जाएं, तो कैसा लगेगा?
मामला है बिहार के मुजफ्फरपुर का, जहां हर रात पत्थर बरसते हैं। इस घटना ने लोगों के अंदर चुड़ैल के साये का खौफ बैठा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काम कोई और नहीं बल्कि चुड़ैल करती है।

रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के घरों पर पत्थर गिरते हैं। ऐसे में लोगों में इस घटना ने खौफ फैलाकर रखा हुआ है। हालांकि पत्थर क्यों और कौन मारता है, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। ये घटना अपने आप में रहस्य बनी हुई है। स्थानीय लोग इस काम के लिए किसी चुड़ैल को जिम्मेदार ठहराते हैं।
ये बात भी हैरान कर देने वाली है कि इस घटना में अभी तक कोई घायल नहीं हुआ है। मगर पत्थर गिरने की घटना से लोग इतने डर में हैं कि महिलाएं और बच्चे रात होते ही अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं। यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से ये घटना यहां हो रही है। फिल्हाल एसएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं।
अहियापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से इस मामले पर बात की है। लोगों ने ऊपर से बरसने वाले पत्थरों को अपने-अपने घरों में जमा करके रखा हुआ है। लोगों को शक है कि कोई गिरोह इस काम को अंजाम दे रहा है। हालांकि पुलिस को जब इस घटना का पता चला, तो वो भी काफी हैरान हो गई।












Click it and Unblock the Notifications