Video: 20 नेवलों की झुंड में घिरा अकेला अजगर, जंगल में भयानक युद्ध का डरावना मंजर; फिर अचानक पलटी बाजी
Python Mongoose Wildlife Video: सांप और नेवेले की दुश्मनी तो जगजाहिर है। इस जंग में कभी नेवला दमदार तो कभी सांप भारी पड़ता है, लेकिन क्या हो जब अजगर जैसे ताकतवर को 20 से ज्यादा नेवलों ने घेरा लिया हो। जंगल में हुए इस भयानक युद्ध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अजगर और नेवेलों के झुंड की ये घातक जंग साउथ अफ्रीका के मार्लोथ पार्क की है, जहां ऐसा नजारा देखने को मिला। एक अजगर पर 20 से अधिक नेवलों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सांप और नेवले की दुश्मनी का एक नया किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंगल में सांप और नेवले दुश्मनी प्रकृति की ही देन है, अब इसी का ताजा नतीजा बेहद भयानक और खतरनाक सामने आया है, जहां 20 से ज्यादा गुस्साएं नेवलों ने अकेले अजगर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
वाइल्ड लाइफ लवर पियरे नील के रिकॉर्ड किए वीडियो को यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग (@LatestSightings) पर शेयर किया गया है, जिसमें नेवलों का झूंड अजगर पर चारों तरफ से अटैक करते हुए दिखाई दे रहा है। जिसको अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गुस्सैल नेवलों के बीच फंसा अजगर
4 मिनट की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 20 से ज्यादा गुस्सैल नेवलों की चंगुल में अजगर फंसा हुआ है। झुंड में आए नेवेले अजगर पर हर तरफ से हमला कर रहे हैं। किसी ने पूंछ को पकड़ा हुआ है तो कोई पीछे से घेरे हुए है। हालत ये है कि पूंछ से लेकर शरीर के हर भाग से अजगर बेबस और लाचार नजर आ रहा है। सभी मिलकर सांप के शरीर को जोरों-जोरों से नोच रहे हैं।
पूरे शरीर पर नेवलों के तबाड़तोड़ हमले
पूरे शरीर पर नेवलों के झुंड के हमले से अजगर बुरी तरह से हो रहे हमले का सामना कर रहा हैं। लेकिन जंग की यह बाजी नहीं खत्म नहीं होती है। जंग की असल तस्वीर को आना बाकी है, जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
ऐसे पलटी अजगर ने बाजी...
जैसे-जैसे अजगर नेवलों के हमलों से बचता है वैसे-वैसे खुद को झाड़ियों के अंदर जाने की कोशिश करत है। नेवलों से बचता हुआ अजगर पास की झाड़ी में घुस गया। इसके बाद वो खुद को नेवलों से बचा लेता है। और जब नेवलों को जगह नहीं मिलती को धीरे-धीरे शांत होते नजर आते हैं और अजगर तेजी से वहां से निकला जाता है। आप भी देखिए जंगल के अंदर संग्राम का यह भयानक वीडियो...खबर के अंत में वीडियो है।












Click it and Unblock the Notifications