शारीरिक संबंध के दौरान इस कदर उत्तेजित हुई पत्‍नी कि पति पहुंच गया हॉस्‍पिटल

नई दिल्‍ली। ताइवान में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पत्‍नी इतनी उत्तेजित हो गई कि उसने पति के एक टेस्टिकल (वीर्यकोष) को ही दांत से काट लिया। दर्द से तड़पते पति को आनन-फानन में पति को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जब वो अस्‍पताल पहुंचा तो उसने कटोरे में अपना एक टेस्‍टिकल लिए हुए था। डॉक्‍टरों के मुताबिक पति की हालत खतरे से बाहर है लेकिन अभी कुछ दिन अस्‍पताल में बिताना पड़ेगा। घटना बीते 26 दिसंबर की है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पत्‍नी की उम्र है 49 साल, उत्तेजना में हो गया ऐसा

पत्‍नी की उम्र है 49 साल, उत्तेजना में हो गया ऐसा

ताइवान की प्रमुख न्यूज वेबसाइट के अनुसार, पीड़ित शख्स वांग की उम्र करीब 51 साल है। वहीं पत्नी शाय की उम्र 49 साल बताई गई है। वेबसाइट ने बताया है कि पत्नी ने उसका दायां टेस्टिकल अलग कर दिया। जानाकरी के मुताबिक 26 दिसंबर की सुबह करीब 2 बजे वांग और शाय हमबिस्‍तर थे। इसी दौरान शाय अचानक से उत्तेजना के चरम पर पहुंच गई और गलती से टेस्टिकल पर काट लिया। इसके चलते वांग का दांया टेस्टिकल कटकर शरीर से अलग हो गया।

दोनों के हैं दो बच्‍चो, शादी को हो चुके हैं कई साल

दोनों के हैं दो बच्‍चो, शादी को हो चुके हैं कई साल

महिला और उसका पति सामान्य आर्थिक स्थिति वाले हैं। पति एक कार रिपेयर शॉप में काम करता है। उनके दो बच्चे हैं। दोनों की शादी हुए काफी साल हो गए हैं। ताईचुंग मेट्रो हार्बर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि जब वे एंबुलेंस लेकर पहुंचे तो घबराया वांग अपना अलग हुआ टेस्टिकल पार्ट एक कटोरी में लेकर खड़ा था।

दोबारा नहीं जोड़ा सका वीर्यकोष

दोबारा नहीं जोड़ा सका वीर्यकोष

अस्पताल पहुंचने के बाद उस शख्स का तुरंत इलाज शुरू किया गया। इलाज करने वाले डाक्टर का कहना है कि उनका मरीज अब स्वस्थ है और खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मरीज का घाव सूख गया है। हालांकि उन्हें टेस्टिकल दोबारा जोड़ने में कामयाबी नहीं मिली है। इस संबंध में डॉक्टर का कहना है कि संबंधित अंग को दोबारा जोड़ने से इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा था। इससे इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल जाता और स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर समस्या पैदा हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+