VIDEO: 'ऐसी बीवी से भगवान बचाए', बिना कचरा फेंके ऑफिस गया पति, आते ही बेरहमी से पिटा

Wife Beating Husband Video: लड़ाई हर कपल में होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्नी अपने पति को दुश्मन से भी बुरी तरह से पिटाई करती नजर आ रही है।

wife beating husband

शादी के बाद पति-पत्नी में आपसी नोकझोंक सामान्य बात है, लेकिन कभी-कभी यह लड़ाई इस कदर तक बढ़ जाती है कि नौबत हाथापाई पर पहुंच जाती है। अब ऐसी ही एक पति-पत्नी के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पति का जमकर पिटाई करती नजर आ रही है।

Recommended Video

      'ऐसी बीवी से भगवान बचाए', बिना कचरा फेंके ऑफिस गया पति, आते ही बेरहमी से पिटा

      इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे युवाओं का शादी से विश्वास उठता जा रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस से एक शख्स घर लौटता है, तभी उसकी पत्नी उस पर कहर बननकर टूट पड़ती है और उसे बुरी तरह पीटती है।

      घर में घुसते ही पति पर टूट पड़ी पत्नी

      पत्नी की ओर से पति की इस पिटाई की घटना को वहां लगा कैमरा रिकॉर्ड कर लेता है, जिसमें साफ देखा सकता है कि जैसे ही युवक घर आकर हेलमेट उतारता है, तभी पत्नी सामने से दौड़ती हुई पत्नी उस पर धावा बोल देती है।

      वायरल वीडियो में महिला भागकर आती है और फिर लात-घूसों से पति की पिटाई करना शुरू कर दी है। पति खुद को बेबस मानते हुए महिला की पिटाई खाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को क्रेजी क्लिप्स नाम के अकाउंट से ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसको अभी तक 5.97 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

      इस वजह से टूटा पति पर कहर

      20 सेकंड का यह वीडियो 29 जनवरी, 2023 का है। घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शख्स 14 घंटे की शिफ्ट करने के बाद घर लौटा था और जैसे ही घर आया उसकी पत्नी ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के इस आग बबूला होने की वजह कचरा बताया जा रहा है, जिसे वो ले जाना भूल गया था। हालांकि यह वीडियो कहां का है इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

      इधर, सोशल मीडिया पर लोग भी वहीं इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा लिखा मैं ऐसी महिलाओं को जानता हूं। ऐसे ही एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा कि क्या कुछ लोगों को जीवनसाथी नहीं रखना चाहिए। एक अन्य यूजर ने इसे बहुत टॉक्सिक बताया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+