Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

iPhone कहां से आया? 'बिस्किट' वाले बाबा ने सरेआम खोला राज, कहा- 'महाराज जी ने एप्पल खाया और फिर...'

Aniruddhacharya iPhone Video: वृंदावन के प्रसिद्धि कथावाचक महाराज अनिरुद्धाचार्य के कई वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखे होंंगे। उन्हें सुनने के लिए देश विदेशों से लोग वृंदावन पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर महाराज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वहीं भी उनके प्रवचनों का सिलसिला जारी रहता है। उनके भक्तों की अच्छी खासी संख्या हैं तो ट्रोल करने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

सोशल मीडिया पर अकसर महाराज अनिरुद्धाचार्य के वीडियोज आते हैं, जिसमें वे भक्तों को ज्ञान की बातें बताते हैं। मगर कई बार वे ऐसा ज्ञान भी दे देते हैं, जो लोगों के गले से नीचे नहीं उतर पाता। बीते दिनों उनका एक क्लिप सामने आया था, जिसमें वे बिस्किट को विष की किट बता रहे थे। अब हाल ही में एक क्लिप में वे आईफोन के आविष्कार पर बात कर रहे हैं।

iPhone

महाराज बताते हैं कि आईफोन कहां से आया। वे सबसे पहले कहते हैं कि आप लोगों ने आईफोन का नाम तो सुना ही होगा। आईफोन सबसे बड़ा ब्रांड है। आईफोन के जितने भी प्रोडक्ट्स होते हैें, उनपर कटा हुआ सेब बना होता है। कहां से आया आपको पता है?

इसके बाद वे देखते ही देखते नीम करोली बाबा का जिक्र करने लगते हैं। वे कहते हैं कि हमारे यहां पर एक संत हुआ करते थे, नीम करोली बाबा जी। एक संत हुए हैं हमारे भारत में दिव्य, नीम करोली बाबा जी। उनके पास अमेरिका का एक शिष्य आया और उसने बोला कि गुरु जी हम एक फैक्ट्री डालना चाहते हैं।

उसका नाम समझ नहीं आ रहा। इसके बाद महाराज जी के पास एक सेब रखा हुआ था। इसके बाद महाराज जी ने सेब को खाया और उसे खाकर चेले को पकड़ा दिया कि ये रहा तेरी फैक्ट्री का सैंपल। बस खाया हुआ एप्पल महाराज जी ने उस शिष्य को दिया और उसने उस एप्पल को इतना बड़ा ब्रांड बना दिया।

आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ा ब्रैंड है उसका। एप्पल, आईफोन इत्यादि। बहुत सारे उपकरण हैं इसके। अब सोशल मीडिया पर ये क्लिप खूब वायरल हो रहा है। कई लोग महाराज को पाखंडी भी बता रहे हैं। ट्विटर पर यूजर ने कैप्शन में भी लिखा है किबिस्किट और बिस्कुट के अपार ज्ञान के बाद iPhone का नाम कैसे आया और उसकी उत्पत्ति कहां से हुई सुनिए इस पाखण्डी से।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+