जब सोती हुई महिला के मुंह में घुसा 4 फीट लंबा सांप, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...,देखें Video

जब सोती हुई महिला के मुंह में घुसा 4 फीट लंबा सांप, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...,देखें Video

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें सांप के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कई लोग सापों के साथ खेलते हुए, उनके साथ फोटोशूट करते हुए, वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। एक महिला के मुंह से 4 फीट लंबा सांप निकाला गया है। ये सांप महिला के मुंह में सोते वक्त चला गया था। सामने आई वीडियो में देखा गया है कि डॉक्टर महिला के मुंह से सांप निकाल रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो पर लाखों व्यूज हैं।

बहुत गहरी नींद में थी महिला

बहुत गहरी नींद में थी महिला

महिला के मुंह से सांप को बाहर निकालते हुए डॉक्टरों का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। 11 सेकंड के फुटेज में दिख रहा है कि डॉक्टर महिला को एनेस्थेटाइज किए जाने के दौरान उसके मुंह से होल्डर की मदद से सांप को बाहर निकाल रही हैं। असल में महिला बहुत गहरी नींद में थी, जब उनके मुंह में सांप घुसा। जब महिला को महसुस हुआ कि उनके अंदर सांप चला गया है तो वह आनन-फानन में अस्पताल गईं।

डॉक्टर भी हैरान

डॉक्टर भी हैरान

डॉक्टर भी ये जानकार हैरान थे कि आखिर महिला के मुंह में सांप कैसे घुस गया। सांप को महिला के मुंह से निकालने में डॉक्टर बहुत ही ज्यादा डर में थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अस्पताल में बेड पर बेहोश लेटी हुई हैं। महिला के मुंह से सांप निकलाते वक्त डॉक्टरों ने उन्हें एनेस्थेटाइज किया था। वीडियो में देख जा सकता है कि डॉक्टर बहुत धीरे-धीरे महिला के मुंह से सांप निकलाती हैं।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को ट्विटर पर @FascinateFlix नाम के हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ''सोते वक्त महिला के मुंह में चार फीट लंबा सांप घुस गया था, जिसे डॉक्टरों ने बड़ी समझदारी से निकाला है।'' वीडियो पर कई ट्विटर यूजर ने कमेंट किया है। कईयों ने लिखा है कि ये बहुत खतरनाक है। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये बहुत खौफनाक है। वीडियो पर 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+