चीनी ऐप्स पर पाबंदी के बाद पीएम मोदी के वीबो अकाउंट का क्या होगा?

चीनी ऐप्स पर पाबंदी के बाद पीएम मोदी के वीबो अकाउंट का क्या होगा?

भारत सरकार ने जब 59 ऐप्स पर सोमवार को पाबंदी लगाने की घोषणा की तो इसमें ट्विटर की तरह चीन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो भी था. वीबो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं. उनका वेरिफाइड अकाउंट है और ढाई लाख के क़रीब फॉलोवर्स हैं.

पीएम मोदी ने साल 2015 में वीबो पर अपना अकाउंट खोला था. ये जानकारी पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भी दी गई थी.

भारत ने टिकटॉक, हेलो जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाले ऐप्स को बैन किया है. लेकिन इनमें से वीबो और टिकटॉप पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार भी सक्रिय रही है.

अब भारत ने इन ऐप्स पर जब प्रतिबंध लगा दिया तो यह पूछा जा रहा है कि पीएम मोदी अपना अकाउंड क्या डिलीट कर देंगे? चीनी ऐप्स पर बैन लगाए जाने के बाद से वीबो पर पीएम मोदी के अकाउंट पर लोग ग़ुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

चीनी ऐप्स पर पाबंदी के बाद पीएम मोदी के वीबो अकाउंट का क्या होगा?

पीएम मोदी की वीबो पर आख़िरी पोस्ट

25 जनवरी को चीन ने अपना नया साल मनाया था. इसी तारीख़ को पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी.

चीनी ऐप बैन किए जाने के बाद से पीएम मोदी के प्रोफाइल से डीपी हटी हुई है.

हालांकि चीन में भारत के दूतावास का अकाउंट अब भी दिख रहा है. इस ख़बर को लिखे जाने तक पीएम मोदी के अकाउंट पर 2 लाख 44 हज़ार फॉलोवर्स दिख रहे हैं.

साथ ही पीएम मोदी की आख़िरी पोस्ट पर चीनी यूजर्स गुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. ये जानकारी ट्विटर पर कई लोग लिख रहे हैं.

एक यूज़र ने लिखा है, ''भारत के चीनी ऐप पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद से चीनी लोग पीएम मोदी के अकाउंट पर ग़ुस्से भरे कॉमेंट कर रहे हैं. पीएम मोदी की आख़िरी पोस्ट लूनर न्यू ईयर पर थी.

नेताजी ट्वीट्स नाम के पैरोडी अकाउंट ने लिखा, ''अब तक मेरी जानकारी में सिर्फ़ एक भारतीय का वीबो पर अकाउंट था और वो हैं पीएम मोदी.''

इसके अलावा टिकटॉक, हेलो पर भी MY.GOV यानी भारत सरकार समेत कुछ मंत्रालयों का अकाउंट रहा है. हालांकि ये अकाउंट बीते कुछ दिनों से सक्रिय नज़र नहीं आ रहे हैं. टिकटॉक ने अप्रैल में पीएम केयर्स फंड में 30 करोड़ रुपए भी डोनेट किए थे.

नरेंद्र मोदी की 2014 के चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत में सोशल मीडिया की काफ़ी अहम भूमिका बताई जाती है लेकिन वीबो जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर भारतीय न के बराबर हैं.

पीएम मोदी का फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आधिकारिक अकाउंट है और इन सभी पर अहम सूचनाएं भी देते हैं.

पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. ट्विटर पर पीएम मोदी को क़रीब 5.9 करोड़, फ़ेसबुक पर 4.5 करोड़, इंस्टाग्राम पर 4.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं.

हालांकि 2017 में भी भारत सरकार ने 42 चीनी ऐप्स को ख़तरनाक बताया था. इन ऐप्स में अब बैन की हुईं काफ़ी सारी ऐप्स भी शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, रक्षा मंत्रालय ने आर्म्ड फोर्सेज को इन चीनी ऐप्स को अनइंस्टॉल करने के लिए कहा था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+