क्या है 12 किलो के सोने के सिक्के का रहस्य, 126 करोड़ रुपए के इस गोल्ड क्वाइन की तलाश में CBI
क्या है 12 किलो के सोने के सिक्के का रहस्य, 126 करोड़ रुपए के इस गोल्ड क्वाइन की तलाश में CBI
नई दिल्ली। सोने का एक खास सिक्का इन दिनों खूब चर्चा में है। ये सिक्का इतना खास है कि सरकार ने इसे खोजने की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी है। सीबीआई के पास इस गोल्ड क्वाइन को खोजने की अहम जिम्मेदारी हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 126 करोड़ रुपए है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन सा सिक्का हैं और ये इतना खास क्यों है? हम आपको इस खास सिक्के के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

400 साल पुराना सिक्का
मुगल बादशाह जहांगीर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-जहांगीरी में एक खास सिक्के का जिक्र किया है। ये सिक्का बेहद खास है, क्योंकि से 1000 तोले सोना यानी करीब 12 किलो गोल्ड से बनाया गया था। इस सिक्के को उन्होंने ईरानी शाह के राजदूत यादगार अली को बतौर तोहफा दिया था। ये सिक्का बेहद खास इसलिए हैं, क्योंकि इसका व्यास 20.3 सेंटीमीटर और वजन 11,935.8 ग्राम था, जिसे आगरा के कारीगरों ने बनाया। इस सिक्के पर फारसी में कहावतें लिखी हैं।

आखिरी बार 1987 में देखा गया
जानकारी के मुताबिक भारत की आजादी तक इस सिक्के को आसफ जाह के वंशजों के पास देखा गया था, फिर ये हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान के पास पहुंचा और उनके जरिए ये सिक्का उनके वंशज मुकर्रम जाह के पास, लेकिन इसके बाद से इस सिक्के को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं है। इतिहास में बस ये दर्ज है कि इस सिक्के को आखिरी बार 1987 में हैदराबाद के निजाम के पास देखा गया था। उसके बाद स्विट्जरलैंड में इसकी नीलामी की खबर आई, लेकिन इसके बाद से आज तक इस सिक्के की कोई जानकारी नहीं मिली।

126 करोड़ का सिक्का
इस सिक्के की कीमत आज की तारीख में आंकी जाए तो आप हैरान रह जाएंगे। 1000 तोले या 12 किलो के इस सोने के सिक्के की कीमत 126 करोड़ रुपए है। इस धरोहर को भारत सरकार वापस अपने देश लाना चाहती है, हालांकि अब तक ये भी पता नहीं चल सका है कि सिक्का भारत में है या विदेश में। अब ये अहम जिम्मेदारी फिर से सीबीआई को सौंपी गई है।

CBI को मिली खोजने की तलाशी
इस सिक्के को खोजने की जिम्मेदारी सरकार ने सीबीआई को सौंपी है। CBI के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर शांतनु सेन ने अपनी किताब में इस सिक्के का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि जहांगीर ने एक नहीं बल्कि दो सिक्के बनवाए थे, जिसमें से एक हैदराबाद के निजाम को और एक यादगार अली को तोहफे में दिया गया था। 9 नवंबर 1987 में जब भारत सरकार को ये जानकारी मिली कि स्विट्जरलैंड में इस सिक्के की नीलामी हो रही है तो फिर एक बार इस सिक्के की चर्चा शुरू हो गई और भारत सरकार ने इस सिक्के को खोजना की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी।

फिर से शुरू हुई तहकीकात
35 साल पहले सीबीआई इस सिक्के को खोजने में नाकाम रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीबीआई को मामला सौंपा है। जून 2022 में सरकार ने फिर से इस सिक्के की जिम्मेदारी CBI को सौंपी है। जिस सिक्के को पहली बार खोजने में सीबीआई नाकाम रही थी, क्या वो इस सिक्के को तलाश पाएगी, इसका इंतजार हम सबको है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications