Viral Video: कैसे CCTV देखकर पॉकेटमार ने बदल दी अपनी चाल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर आप ने पॉकेटमारी और चोरी के कई वीडियो देखे होंगे। शातिर चोरों की चालाकी देखी होगी, लेकिन जो आज हम दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

viral video of thief

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक पॉकेटमारी के कारनामे का है। चोर बड़े शातिर तरीके से शख्स का पॉकेट मार लेता है, लेकिन अगले ही पल उसकी नजर पास लगे सीसीटीवी पर पड़ती है। कैमरा देखते ही वो परेशान हो जाता है। उसे समझ नहीं आता कि अब वो क्या करें। वो बार-बार कैमरे को देखता है और अपना सिर खुजलाता है।

फिर अचानक वो पर्स को पास में ही फेंककर बाइक ठीक कर रहे शख्स को बताता है कि उसका पर्स गिर गया। ये वीडियो Troll Anthammas नाम के एक Facebok अकाउंट से 29 अगस्त को अपलोड की गई है और अब 25 लाख से भी ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। ये वीडियो देश के किस शहर की है ये तो साफ़ नहीं है लेकिन वीडियो के नीचे आए कमेंट्स के मुताबिक ये चेन्नई के आस पास की बताई जा रही है। आप भी देखिए कैसे कैमरा देखकर बदल जाती है इंसान की चाल...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+