Video: मार्केट में आया नया प्री वेडिंग शूट, दूल्हा सिर के बल खड़ा, दुल्हन कर रही भरतनाट्यम, यूजर्स ने लिए मजे
Weird Pre Wedding Photo Shoot: हर कोई शख्स अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। आजकल शादी से पहले प्री वेडिंग शूट का कल्चर काफी बढ़ गया है। ऐसे में शादी करने जा रहे कपल ऐतिहासिक जगह, पार्क, पहाड़, झरने या फिर बीच जैसी खूबसूरत जगह को फोटोशूट के लिए चुनते हैं, हालांकि जैसे-जैसे यह ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है लोगों की पसंद भी अजीब होती जा रहा है। हाल ही में केरल की दुल्हन ने अपना वेडिंग शूट सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों के बीच किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं अब एक दूल्हा प्री-वेडिंग शूट के लिए सिर के बल खड़ा हो गया।

नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे लोग
अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए लोग अलग-अलग तरीके के एक्सपेरिमेंट करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जब दुल्हन का लिबास पहने युवती फोटोशूट के लिए तैयार है और पास में सिर के बल खड़े हुए दूल्हे की सामने से फोटोग्राफर तस्वीरें कैद कर रहा है।

नहीं देखा होगा ऐसा फोटोशूट
ट्विटर यूजर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से एक शेयर वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि Pre wedding shoot के लिए नए तरह का तरीका अपनाया गया है। वीडियो में दूल्हा जहां शीर्षासन करते हुआ नजर आ रहा है तो साइड में खड़ी दुल्हन भरतनाट्य के पोज देती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर भी अपने ही तरह से अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

दूल्हा शीर्षासन और दुल्हन भरतनाट्यम कर रही
वीडियो देखने पर दक्षिण भारत का लग रहा है, जहां किसी मंदिर के अंदर यह फोटोशूट फिल्माया गया है। जहां जमीन पर फूल रखे हुए हैं, जबकि युवती भरतनाट्यम के अलग-अलग पोज करती नजर आ रही है। वहीं दूल्हा एक ही पोज में शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रहा है। पीछे फोटोग्राफर अलग-अलग पोज से फोटो क्लिक करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को 4.90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर दे रहे मजेदार रिएक्शन
वहीं यूजर भी इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कोई कह रहा है कि अरे Pre wedding shoot कठिन होता जा रहा है, अच्छा हुआ अपन पहले ही निपट गए। ऐसे ही कुछ यूजर का ध्यान दूल्हे की लुंगी पर गया, जिसको देखकर बोल रहे कि अरे किस दुकान से खरीदी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आदमियों के अजीब शौक। आप भी देखिए मजेदार प्री वेडिंग शूट का यह वीडियो (खबर के अंत में)









Click it and Unblock the Notifications