इन जानवरों की भी हैं अजीब आदतें, जानकर आ जाएगी हंसी
नई
दिल्ली। आपने कई बार सुना होगा, शौक बड़ी चीज है। अब ये बात वाकई में सच मालूम चलती है क्योंकि खाने-पीने का शौक इंसानों से आगे बढ़ कर जानवरों तक पहुंच गया है। अब पान और बीयर का शौक केवल आदमियों को ही नहीं, बल्कि भैंसों और हाथियों को भी है। जानिए जानवरों के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब शौक के बारे में... id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

पान का शौकीन हाथी
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हाथी है जिसे पान खाना बेहद पसंद है। वो रोजाना एक पान वाले के यहां आकर खड़ा हो जाता है और वो पान वाला भी उसे हर रोज उसका मनपसंद पान खिलाता है। मजे की बात तो ये है कि जब तक उसे पान नहीं मिलता, वो वहीं खड़ा रहता है।

स्कॉच के बिना अधूरा है खाना
हरियाणा के भैंसे सुल्तान के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। ये भैंसा कोई आम भैंसा नहीं, बल्कि लखपति भैंसा है। कई प्रतियोगिताओं का विजेता रह चुका ये भैंसा अपने सीमन से लाखों की कमाई करता है। इसके खाने-पीने के शौक भी बड़े महंगे हैं। सुल्तान को सुबह देसी घी और दूध की खुराक मिलती है। वहीं शाम को 'डिनर' से पहले जनाब 100 मिलीग्राम स्कॉच जरूर पीते हैं।

सबसे अनोखी है ये दोस्ती
ये दोनों जानवर जहां खाने-पीने के शौकीन हैं तो वहीं एक कुत्ता ऐसा है जो अपनी हटके दोस्ती के लिए फेमस है। जर्मनी में एक कुत्ता और उल्लू पक्के दोस्त हैं और इनकी तस्वीरों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी धमाल भी मचाया था। इस अनोखी दोस्ती ने कई लोगों को चौंकाया तो कई लोग इस प्यार के दीवाने हो गए। सच कहा गया है, शौक बड़ी चीज है।












Click it and Unblock the Notifications