VIDEO : मादा के साथ प्रजनन के लिए आपस में भिड़ गए काले सिर वाले दो अजगर, खतरनाक हुई लड़ाई

नई दिल्ली, 16 जुलाई: हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे मनाया जाता है। इस मौके पर दो ब्लैक हेड अजगरों की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दुर्लभ काले सिर वाले दो अजगर आपस में खतरनाक तरीके से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों अजगर नर हैं और पास में मौजूद मादा के साथ प्रजनन के लिए अधिकार के लिए आपस में लड़ रहे हैं।

'यह डर्टी डांसिंग के एक दृश्य की तरह लग सकता है'

'यह डर्टी डांसिंग के एक दृश्य की तरह लग सकता है'

NQ Dry Tropics NRM नाम के एक यूट्यूब चैनल और ट्विटर हैंडल पर अजगरों की लड़ाई का ये वीडियो शेयर किया गया है। लिखा है, 'यह डर्टी डांसिंग के एक दृश्य की तरह लग सकता है, लेकिन टूम्बा स्टेशन, चार्टर्स टावर्स पर लिया गया यह फुटेज पास में मौजूद मादा के साथ प्रजनन के अधिकार के लिए दो नर काले सिर वाले आपस में भिड़ गए।'

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं काले सिर वाले अजगर

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं काले सिर वाले अजगर

वीडियो में बताया गया है कि काले सिर वाले अजगर (एस्पिडाइट्स मेलानोसेफालस) जहरीले नहीं होते हैं और 3.5 मीटर तक लंबे हो सकते हैं। वे मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अधिकांश अजगरों के सिर में गर्म-खून वाले शिकार का पता लगाने में मदद करने के लिए उनके सिर में गड्ढे होते हैं। ये छिपकली और सांप खाते हैं, जिसमें दुनिया के कुछ सबसे जहरीले सांप भी शामिल हैं। वे विष के प्रति प्रतिरक्षित होते हैं और अपने मजबूत शरीर का उपयोग चारों ओर कुंडल करने के लिए करते हैं और इसे पूरा खाने से पहले अपने शिकार को संकुचित करते हैं। वीडियो में आगे लिखा गया है, जोसफिन हेडिंग को उनकी टूम्बा संपत्ति पर इस वीडियो को कैप्चर करने के लिए धन्यवाद।

सांप और अजगर के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो हुआ था वायरल

सांप और अजगर के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें, सांपों के बीच लड़ाई के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। लोग इन वीडियोज को देखना भी पसंद करते हैं। बीते दिनों थाईलैंड का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सांप और अजगर के बीच खतरनाक लड़ाई थी। यह वीडियो थाईलैंड के दक्षिणी इलाके Nakhon Si Thammara का था। वीडियो में दावा किया गया कि इनमें से एक अपनी जान बचाने के लिए लड़ रहा था, जबकि दूसरा अपनी भूख मिटाने के लिए लड़ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+