'शगुन' परिणय 'शगुनिया': धूमधाम से हुई शादी, डीजे पर जमकर नाचे बाराती, VIDEO

कौशांबी। शुक्रवार को दिल्ली में 20 हजार शादियां थीं। लगभग हर गली-मोहल्लों से आतिशबाजी और बैड-बाजे की आवाज सुनाई दे रही थी। लेकिन दिल्ली से ही सटे उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक विवाह ऐसा भी था जो अखबारों की हेडलाइन बन गया। जी हां एक बग्घी पर दुल्हे राजा शगुन को बैठाकर जब बारात निकली तो करीब 5 हजार लोग आइटम नंबर पर डांस करने लगे। अजब-गजब: 7 साल के लड़के की हुई कुत्ते से शादी, देखें वीडियो

Dogs married off in lavish wedding
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि शादी एक कुत्ते की थी जो अपनी दुल्हन को लेने ससुराल जा रहा था। इन कुत्तों का शादी पूरे रस्मों-रिवाज से की गई। पहले जयमाल हुआ फिर मंत्रों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की रस्म के दौरान खाने-पीने के सामानों के साथ ही एक लाख ग्यारह हजार रूपये का चढ़ावा भी चढ़ा। इन सबके बीच जो सबसे चौकाने वाली बात ये थी कि जब दुल्हन (शगुनिया) की विदाई हुई तो मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गईं।

बाकायदा छपा था वेडिंग कार्ड

इस शादी में सौ-दो सौ नहीं बल्कि 5 हजार लोग शामिल हुए। इस शादी के लिए शगुनिया की तरफ से बाकायदा शादी का कार्ड छपा था। दुल्हन के मालिकों ने इस शादी में जमकर पैसे लुटाए। बारात से पहले कुत्ते शगुन को नहलाया गया। उसे नये कपडे पहनाए गए और श्रृंगार किया गया। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे तो तमाम लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचाई और आशीर्वाद भी दिया।

wedding ceremony attended by 5,000 guests

8 मार्च को हुआ था तिलक

शादी से पहले आठ मार्च को शगुन और शगुनिया का तिलक भी इसी तरह धूम-धाम से हुआ था. उस दिन भी सैकड़ों लोगों को दावत दी गई थी। शादी में दोनों तरफ से करीब दस लाख रूपये खर्च किये जाने का अनुमान है। लेकिन कुत्ते शगुन और कुतिया शगुनिया के मालिकों का कहना है कि पालतू जानवरों के प्रति दया भाव का संदेश देने के मकसद से ही उन्होंने बेहद धूमधाम से इस शादी का आयोजन किया। आप भी देख लीजिए इस शादी का वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+