बस में सफर करने पर कंडक्टर ने काटा मुर्गे का टिकट, जानें कितना चुकाया किराया

Watch Video: बस में सफर करने पर कंडक्टर ने काटा मुर्गे का टिकट, जानें कितना चुकाया किराया

नई दिल्ली, 10 फरवरी। बस में सफर करने पर आपको किराया चुकाना होता है। आपने भी टिकट लेकर ही बसों में सफर किया होगा, लेकिन तेलंगाना में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों का दिमाग घूम गया। बस में सफर करने पर मुर्गे को भी टिकट किराया चुकाना पड़ा। बस के कंडक्टर ने मुर्गे का टिकट काटकर उसका किराया वसूला। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) की एक बस में सफर करने के लिए एक मुर्गे से 30 रुपए का किराया चुकाना पड़ा।

Watch Video: Bus Conducter Charged Rs 30 Ticket Fare to Hen For Travelling in Telangana State Bus

खबर के मुताबिक तेलंगाना के करीमनगर जिले में टीएसआरटीसी बस कंडक्टर से बस में सफर करने के लिए एक मुर्गे का टिकट काट दिया। कंडक्टर ने मुर्गे के मालिक को उसका भी किराया चुकाने को कहा और यात्री टिकट जारी कर उससे 30 रुपए वसूल लिए। तिरुपति ने पेद्दापल्ली से करीमनगर जा रही बस में एक यात्री अपने साथ अपना मुर्गा लेकर चढ़ा। वो सुल्तानाबाद जाने के लिए बस में सवार हुआ। बस कंडक्टर ने यात्री मोहम्मद अली को मुर्गे का भी टिकट लेने को कहा। थोड़ी देर तो दोनों में इस बात की बहस हुई, लेकिन जब बस कंडक्टर नहीं माना तो उसे मुर्गे की टिकट के लिए 30 रुपए चुकाने पड़े।

बस में सवार एक यात्री ने इस पूरी घटना का एक वीडियो ना लिया, जिसके बाद अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब ये जानकारी टीएसआरटीसी के अधिकारियों तक पहुंची तो वो भी हैरान हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि कंडक्टर को मुर्गे का टिकट काटने के बजाए उसे यात्री से मुर्गे के साथ नीचे उतरने के लिए कहना चाहिए था। टीएसआरटीसी बसों में जानवरों को ले जाने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वो इस मामले में छानबीन करेंगे और कंडक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले कर्नाटक के राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में एक चूजे का टिकट काट कर उससे 52 रुपए का किराया वसूला गया था। मामला इसी साल जनवरी महीने का है। बस में परिवार के साथ सफर कर रही महिला को चूजे का आधा टिकट देने को कहा गया। बस कंडक्टर ने किराए के मुताबिक उनसे 52 रुपए वसूले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+