गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो जबरन मुंडवा दिया सिर, Video वायरल

गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो प्रेमी ने जबरन उसके बाल मुंडवा दिए और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

नई दिल्ली। लोग प्यार में जीने-मरने की कसम खाते हैं, लेकिन ब्राजील में एक प्रेमिका के साथ उसके प्रेमी ने जो किया उसे जानकर आपका खून खौल जाएगा। ब्राजील के ड्रग डीलर ने अपनी प्रेमिका का सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं उसने प्रेमिका का सिर मुंडवाते वक्त उसका वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रग डीलर को उसकी प्रेमिका ने धोखा दिया था, जिसकी वजह से उसने उसे सबक सिखाने के लिए उसका सिर मुंडवा दिया।

shaved Girlfriend head for 'cheating' on him

वीडियो में एक लड़की दिख रही है, जिसने शॉर्ट्स और ब्लैक कलर का टॉप पहन रखा है। उसके पास एक युवक खड़ा है, जिसके हाथ में ट्रीमर है। पहले वो लड़की के खड़े-खड़े बाल काटता है, लेकिन फिर वो उसे जबरन जमीन पर बैठा देता है।

वहीं सामने से एक व्यक्ति लड़की का वीडियो बना रहा है। महिला की इस हालत पर वहां मौजूद लोग हंस रहे होते हैं। उनकी हंसी की आवाज वीडियो में साफ- साफ सुनाई देती है। महिला के सिर के बाल पूरी तरह काट लेने के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड ने लड़के के आईब्रो के बाल भी साफ करने के लिए कहा। ड्रग्स डीलर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ये सजा इसलिए दी ताकि कोई दूसरी महिला अपने ब्‍वायफ्रेंड को धोखा देने की हिमाकत ना करे।

इस वीडियो को ब्राजील के ड्रग डीलर गैंग ने ऑनलाइन पोस्ट किया है। आपको बता दें कि ब्राजील में ड्रग्स के धंधे से जुड़े लोग नियम तोड़ने पर चेतावनी देने के लिए सार्वजनिक रूप से बेइज्जती करने की सजा देते हैं। ये वीडियो भी चेतावनी के तौर पर ही सोशल मीडिया पर अपलड की गई है।देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+