अपने बच्चों को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गया खरगोश, देखिए VIDEO
नई दिल्ली, 15 फरवरी: एक मां अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देती है। उनके लिए बड़े से बड़ा खतरा तक उठाने से नहीं चूकती है। ऐसा सिर्फ इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों के साथ भी है। जब बच्चों की जान पर बन आती है तो वह चाहें इंसान हो या जानवर सभी उन्हें बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक खतरनाक सांप खरगोश के बच्चे पर हमला करने पहुंच गया। अपनी जान की परवाह किए बिना खरगोश की मां उस खतरनाक सांप से भिड़ गई। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। खरगोश और सांप की लड़ाई का खौफनाक वीडियो काफी पुराना है, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जहरीले सांप से भिड़ गया खरगोश
वायरल वीडियो के मुताबिक, एक खरगोश सांप से ही भिड़ गया है। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। पहले तो खरगोश सांप पर भारी पड़ गया, जिसकी वजह से सांप भागने लगता है, लेकिन खरगोश उसके पीछे लगा रहता है। वो सांप के पास फिर पहुंच जाता है और उसपर हमले की कोशिश करता है, लेकिन तभी सांप उसपर पर पलटवार कर देता है और इस बार सांप का अटैक खतरनाक होता है।

जब सांप ने किया खरगोश पर हमला तो...
सांप खरगोश पर ऐसे हमला करता है कि वह ऊपर हवा में गुलाटियां मारते हुए पीछे की तरफ पलट जाता है। सांप और खरगोश की ऐसी खौफनाक फाइट देखकर लोग हैरान रह गए। ये वीडियो काफी पुराना है। हालांकि, कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह अब वायरल हो रहा है।

नागिन के लिए आपस में भिड़ गए दो कोबरा सांप
सोशल मीडिया पर वैसे तो तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ऐसे हैरान करने वाले वीडियो बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें नागिन को इंप्रेस करने के लिए दो कोबरा सांप आपस में भिड़ गए थे।

कोबरा सांपों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, एक कोबरा नागिन को इंप्रेस करने के लिए धीरे-धीरे उसके पास रेंगता हुआ आ रहा था। किंग कोबरा जंगल में मौजूद नागिन को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फुंफकार मारता हुआ उसकी ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा था। उसकी कोशिश थी कि उसका गंध पाकर नागिन उसके करीब आ जाए और दोनों प्यार के कुछ पल साथ बिता सके। नाग-नागिन इसकी तैयारी कर ही रहे थे कि तभी एक कोबरा उन दोनों के बीच पहुंच गया। दोनों कोबरा सांपों के बीच नागिन को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। नागिन के सामने दोनों सांप आपस में भिड़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications