हैरान करने वाला VIDEO: नंगे पैर हाईटेंशन वायर पर चलता दिखा ये शख्‍स, देखने वाले कांप गए

हैदराबाद। बिजली के हाईटेंशन तार पर नंगे पर एक आदमी के चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी दांतो तले अंगुली दबा ले। मामला तेलंगाना का बताया जा रहा है और घटना बीते 1 जून की। दरअसल हुआ ये था कि बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ की एक टहनी हाई टेंशन तार पर गिर गई थी जिससे बाद से इलाके में बिजली गुल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने जब प्रशासन को इस बात की जानकारी दी तब बिजली कर्मचारी वहां पहुंचे। तार पर जो शख्‍स चल रहा है वो बिजली विभाग का कांट्रैक्‍टर है।

तार से टहली हटाने के लिए किया ऐसा

तार से टहली हटाने के लिए किया ऐसा

वीडियो में दिख रहे शख्‍स का नाम नूर है। वीडियो में नूर को हाईटेंशन वायर पर नंगे पैर जाते बैलेंस बनाकर चलते देखा जा सकता है। वो टहनी तक पहुंचता है और और उसे तार से हटाने के बाद नीचे उतरता है। इस वीडियो में जो लोग नीचे खड़े हैं वो भी परेशान दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग नूर को हीरो बता रहे हैं तो कुछ लोग बिजली विभाग की आलोचना कर रहे हैं कि अधिकारियों ने नूर को कोई सेफ्टी किट नहीं दी और उसकी जान जोखिम में डाल दी।

पैर तार पर रखकर तार के सहारे ही चलने लगा शख्‍स

पैर तार पर रखकर तार के सहारे ही चलने लगा शख्‍स

जानकारी के मुताबिक बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण एक पेड़ की शाखा तार पर गिर गई थी। इससे पूरे इलाके में बिजली कट गई थी। बिजली कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो उनमें से एक जिसका नाम नूर है ने अपने पैरों को एक तार पर रखा और हाथों को दूसरे तार पर रखकर उसी के सहारे चलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने जब इस मंजर को देखा तो उनके होश उड़ गए।

देखें हैरान करने वाला वीडियो

मौके पर मौजूद किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना बिजली विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि नूर अक्‍सर ऐसा करता है और उसे करंट नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+