पाकिस्तान के कुकिंग शो में कंटेस्टेंट ले आई रेस्टोरेंट की बिरयानी, जज का रिएक्शन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

पाकिस्तान के 'द किचन मास्टर शो' में खाना पकाने की प्रतियोगिता के दौरान एक कंटेस्टेंट के ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यहां एक महिला बिरयानी को खुद पकाने की जगह रेस्टोरेंट से ले आई।

ViraAudition Clip From Pakistani

Viral Audition Clip From Pakistani: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपने अजब-गजब कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। फिलहाल, मामला किसी गंभीर मुद्दे से जुड़ा नहीं, लेकिन जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़कर बैठ जाएंगे, और बस इतना ही कहेंगे ये पाकिस्तान है, यहां कुछ भी हो सकता है। दरअसल, ये वीडियो द किचन मास्टर (The Kitchen Master) शो के ऑडिशन का है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी द किचन मास्टर शो का वीडियो वायरल
द किचन मास्टर एक पाकिस्तानी खाना पकाने की प्रतियोगिता है, और शो के लिए आए प्रतियोगियों में से एक कंटेस्टेंट के ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, ये वीडियो पत्रकार अंबर जैदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया, जिसे आठ हजार से अधिक बार देखा गया है।

खुद बनाने की जगह रेस्टोरेंट से बिरयानी ले आई महिला
वीडियो में एक कंटेस्टेंट महिला द किचन मास्टर शो के जजों के लिए कुछ बिरयानी (biryani) लेकर आती है, जोकि एक डिस्पोजेबल कंटेनर में रखा होता है, जब उससे पूछा जाता है कि आप इसे डिब्बे में क्यों लेकर आई हो, प्लेट में क्यों नहीं लेकर आई, तो महिला ने कहा कि, वह इस बिरयानी को खुद पकाने के बजाय एक रेस्तरां (restaurant) से खरीदकर लाई है। शो के जजों ने कहा कि, आपने इस बिरयानी को खुद क्यों नहीं बनाया, तो महिला ने कहा कि 'मैं इसलिए ये बिरयानी लेकर आई हूं, क्योंकि मैं खुद भी इस तरह की बिरयानी बना सकती हूं।'

जज बोले अपने हाथ से बनाकर लाओ, कंटेस्टेंट ने कहा- मुझे किसी ने नहीं बताया
इसके बाद कंटेस्टेंट महिला को जाने का निर्देश दिया, लेकिन उसने जजों से उस बिरयानी का सैंपल लेने का अनुरोध किया जिसे खरीदने के लिए उसने इतनी मेहनत की थी। कंटेस्टेंट ने जोर देकर कहा कि उसे भोजन तैयार करने को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा कि, जजों ने कहा कि इंटरनेट से सीखकर लाओ, लेकिन अपने हाथ से बनाकर लाओ। उन्होंने कहा कि ये शो घर पर बैठी महिलाओं के लिए है।

ये भी पढ़ें- शशि थरूर की अंग्रेजी समझने के लिए टॉक शो में डिक्शनरी ले आया युवक, Video देख छूटी लोगों की हंसी

वीडियो देखकर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
महिला ने कहा कि मुझे आता है बनाना, लेकिन मुझे किसी ने ये तो नहीं कहा कि खुद बनाकर लाओ। मैंने इतना इंतजार किया, इतनी मेहनत से लेकर आई हूं, मैं ऐसे इस शो से बाहर नहीं जा सकती। जजों ने कहा कि ये क्या मजाक है। जब बिरयानी आपने खुद बनाई नहीं है, तो हम क्या टेस्ट करें। इस वीडियो क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंसी के इमोजीस के साथ कमेंट की बाढ़ आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+