शशि थरूर की अंग्रेजी समझने के लिए टॉक शो में डिक्शनरी ले आया युवक, Video देख छूटी लोगों की हंसी
नागालैंड में एक टॉक शो में भाग लेने पहुंचे शशि थरूर की अंग्रेजी के शब्दों को समझने के लिए एक युवक अपने साथ डिक्शनरी लिए बैठे नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Delhi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) अक्सर अपनी अंग्रेजी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार सांसद थरूर अपने बयान या ट्वीट में अंग्रेजी के ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर देते हैं, जिसका सही अर्थ समझने के लिए लोग डिक्शनरी (Dictionary) के पन्ने पलटने लग जाते हैं। कई बार तो ऐसी नौबत आ जाती है कि थरूर को खुद ही अपने कहे शब्द का मतलब बताना पड़ता है। इसी तरह का एक दिलचस्प मामला नागालैंड से सामने आया है, जहां एक युवक मंच पर बैठे थरूर की बातों को समझने के लिए युवक अपने पास शब्दकोश लिए नजर आया।
शशि थरूर के शब्दों को समझने के लिए युवक शो में ले आया डिक्शनरी
सोशल मीडिया पर पोस्ट की जानकारी के अनुसार, थरूर, लुंगलेंग शो (Lungleng Show) नामक एक टॉक शो में भाग लेने पहुंचे थे, जिसे नागालैंड में आर लुंगलेंग द्वारा होस्ट किया गया था। अधिवेशन में कांग्रेस सांसद प्रदेश के युवाओं से संवाद कर रहे थे। हालांकि, ऑडियंस सेक्शन में बैठे एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिससे होस्ट को हंसी आ गई। दरअसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता की शब्दावली को समझने के लिए वह व्यक्ति अपने साथ एक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी लेकर कार्यक्रम में आया था।
वायरल वीडियो में गोद में डिक्शनरी लिए बैठे नजर आया युवक
आर लुंगलेंग ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी गोद में एक डिक्शनरी लेकर बैठा है, और उसके ठीक सामने मंच पर कांग्रेस नेता थरूर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, 'नागालैंड में कोई डॉ. शशि थरूर को सुनने के लिए सचमुच मेरे शो में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी लेकर आया था। जब तक मैंने इसे नहीं देखा, तब तक डिक्शनरी को साथ लाना सिर्फ एक मजाक था।'
शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
अपने शब्दों से यूजर्स को आश्चर्यचकित कर देते हैं थरूर
दरअसल, युवक का डिक्शनरी लेकर बैठना इसलिए भी ठीक नजर आ रहा है, क्योंकि कई मौकों पर कांग्रेस नेता ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिसका मतलब जानने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक अलग ही दिलचस्पी देखने को मिलती रहती है। इससे पहले थरूर ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए 'एलोडॉक्साफोबिया' ('allodoxaphobia) शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बारे में बाद में उन्होंने बताया कि इसका मतलब राय का एक तर्कहीन डर है।
Recommended Video
पहले भी कई नए शब्दों का कर चुके हैं इस्तेमाल
कांग्रेस सांसद ने पहले COVID-19 दवाओं के नाम पर राजनेता केटी रामाराव के साथ मजाक किया था और अजीब शब्द "फ्लोसीनौसिनिहिलिपिलिफिकेशन" जोड़ा था। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा दी गई शब्द की परिभाषा इसका अर्थ "किसी चीज़ को बेकार मानने की क्रिया या आदत है।" इससे पहले भी उन्होंने 'फैरागो' (farrago) और 'ट्रोग्लोडाइट' troglodyte जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। फैरागो का मतलब एक भ्रमित मिश्रण है, जबकि ट्रोग्लोडाइट का अर्थ है एक व्यक्ति जिसे जानबूझकर अज्ञानी का माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications