Video: जब खतरनाक रसेल वाईपर सांप ने एक साथ दिया 36 बच्चों को जन्म
मुंबई। मुंबई के एक रिसर्च इंस्टीट्यूट में रसेल वाईपर सांप ने 36 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। सांपों के ज़हर का काट बनाए जाने पर काम करने वाले इस इंस्टीट्यूट में सांपों के खतरनाक प्रजाति रसेल वाईपर ने एक साथ 36 बच्चों को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार सभी 36 बच्चे अच्छी हेल्थ में हैं।

सांप के एक साथ 36 बच्चों को जन्म देने के मामले पर रिचर्स संस्थान की डॉक्टर एन नाईक ने कहा कि सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर मादा सांप एक बार में 20-30 बच्चों को जन्म देती है, लेकिन इस रसेल वाईपर ने एक साथ 36 बच्चों को जन्म दिया जो अपने तरह का अनोखा मामला है।
गौरतलब है कि रसेल वाईपर खतरनाक प्रजाति का सांप हैं, जो बेहद जहरीला होता है। इस सांप के काटने पर शख्स 15 से 20 मिनट के भीतर मर सकता है। सांपों की ये खरतनाक प्रजाति मुख्य तौर पर भारत, चीन और ताइवान जैसे देशों में पाए जाते हैं। भारत में पाए जाने वाले चार सबसे ज़हरीले सांपों में से एक ये भी है।












Click it and Unblock the Notifications