बोर्डिंग रूल नहीं मानने पर महिला को घसीटकर विमान से उतारा, Video वायरल
बैग चेक नहीं करवाने पर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को घसीटते हुए विमान ने उतार दिया। इस घटना का वाडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद एयरपोर्ट ने अपनी सफाई दी है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से घसीटते हुए फ्लाइट से बाहर निकाल रहे हैं। महिला के दोनों हाथों को खींचकर उसे घसीटते हुए विमान से बाहर निकाल दिया गया।

घटना डेट्रॉयट मैट्रोपोलिटन एयरपोर्ट की है, जहां सुरक्षाकर्मियों ने डेल्टा फ्लाइट से एक महिला यात्री को घसीटकर बाहर निकाल दिया। ऐसा करने के पीछे एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि महिला ने बोर्डिंग की प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। उसने अपने बैग दिखाने से मना कर दिए थे। बैग चेक नहीं करवाने पर अड़ी महिला से सुरक्षाकर्मियों ने फ्लाइट से उतर जाने का अनुरोध किया, लेकिन महिला जिद पर अड़ी रही।
जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे जबरन घसीटकर विमान से बाहर उतार दिया। विमान में बैठे यात्री पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने भी ऐसा करने पर सुरक्षाकर्मियों सो रोका नहीं। उन्होंने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications