VIDEO : स्वीमिंग पूल में 'चूहे' इंसानों की तरह नहाते दिखे, यूजर बोले- पिछले जन्म के इंसान हैं ये

कभी चूहे को स्वीमिंग पूल में नहाते देखा है, वो भी इंसानों की तरह ? हैरान करने वाले वायरल वीडियो में चूहों का ग्रुप स्वीमिंग पूल में इंसानों की तरह नहाता दिखा। watch hamster bathing like humans swimming pool viral video

नई दिल्ली, 24 अगस्त : आपने शायद कुत्ते, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को किसी न किसी तरह से इंसानों की नकल करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी चूहे को इंसानों की तरह नहाने की नकल करते देखा है ? शायद अधिकांश लोगों का जवाब ना में होगा। इसलिए पढ़िए ये रिपोर्ट। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में चूहा स्वीमिंग पूल में इंसानों की तरह नहाते देखा गया है।

किसी सरप्राइज से कम नहीं

किसी सरप्राइज से कम नहीं

दरअसल, चूहे की कई प्रजातियों में हैम्सटर (Hamster) की भी गिनती होती है। Hamster चूहे की जाति का ऐसा जीव है, जिसके जबड़ों में जालीदार थैलियां होती हैं। Hamster जबड़े की थैलियों में अनाज भरता है और जाड़े के सीजन के लिए अपने बिलों में जमा करता है। अब हैम्स्टर को स्वीमिंग पूल में इंसानों की तरह नहाते देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं।

चूहे स्वीमिंग पूल में नहाते दिखे

चूहे स्वीमिंग पूल में नहाते दिखे

ब्यूटीफुल (@beautiifullworld) नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किए गए वीडियो में चूहों के ग्रुप को स्वीमिंग पूल में नहाते देखा जा सकता है। वीडियो में एक चूहा यानी हैम्सटर का स्किन कलर हल्का भूरा है।

हैम्सटर स्वीमिंग पूल के पानी में मस्ती

हैम्सटर स्वीमिंग पूल के पानी में मस्ती

वीडियो में इंसानों की तरह नहाता हैम्सटर अपने चेहरे को इंसानों की तरह रगड़ते देखा जा सकता है। जिस चूहे की त्वचा का रंग हल्का है, वह स्वीमिंग पूल के किनारे नहा रहा है, जबकि काले रंग के अन्य हैम्सटर पूल के पानी में मस्ती कर रहे हैं।

इंसान की तरह नहाना और शरीर रगड़ना

इंसान की तरह नहाना और शरीर रगड़ना

इंसानों की नकल कर स्वीमिंग पूल में नहाते चूहों के वायरल वीडियो में कुल पांच Hamster देखे जा सकते हैं। हल्के भूरे रंग का एक हैम्सटर अपने चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर को इंसान की तरह रगड़ता हुआ देखा जा सकता है।

हैम्सटर का वीडियो वायरल

हैम्सटर का वीडियो वायरल

स्वीमिंग पूल में नहाते चूहे की वायरल वीडियो गत 8 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। शेयर किए जाने के बाद से अब तक हैम्सटर के वीडियो को 4.2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर हैम्सटर की वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो को 1.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

यहां देखें वीडियो-

पिछले जन्म के इंसान, अपना शैम्पू देना चाहता हूं

इंस्टा पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स चूहों के नहाने पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह अपने पिछले जन्म में इंसान थे। स्वीमिंग पूल में चूहों के वायरल वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "मैं उसे अपना शैम्पू देना चाहता हूं।" तीसरे यूजर ने हैम्सटर की तरफ से कल्पना कर लिखा, अरे इंसान मेरी रिकॉर्डिंग करना बंद करो। मुझे अपना साबुन दो और मेरी पीठ पर रगड़ो।" गौरतलब है कि स्वीमिंग पूल में हैम्सटर के अलावा एक और वीडियो में हैम्सटर फोटो क्लिक कराते देखा जा सकता है।

यहां देखें हैम्सटर की वीडियो

तस्वीरों के लिए पोज देता Hamster

पिछले महीने वायरल हुए वीडियो में जंगली हैम्सटर को कैमरे के सामने पोज देते देखा गया था। तस्वीरों के लिए पोज देते Hamster की वायरल वीडियो में फोटोग्राफर को कैमरा पकड़े देखा जा सकता है। हैम्सटर बिल से बाहर निकलने के बाद फोटोग्राफर के कैमरे के सामने पोज देता दिखा। हाथों में खूबसूरत फूल पकड़े फोटोग्राफर की मौजूदगी से बेपरवाह हैम्सटर फूलों को कुतरने लगा, इसी दौरान कई शानदार तस्वीरें क्लिक की गईं। 22 जुलाई को ट्वीट की गई इस वीडियो को 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा टुका है। 2.03 लाख से अधिक लाइक्स मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+