100 लेयर कपड़े पहनकर बुरी फंसी लड़की, निकलने लगी जान, Video वायरल

नई दिल्ली। 100 लेयर चैलेंज लेकर एक लड़की ऐसी फंसी की उसके जानपर आफत आ गई। फ्लोरिडा की रहने वाली एंड्री को उस समय अपने सामने मौत दिखने लगी जब वो 100 लेयर कपड़े पहनकर बुरी तरह से फंस गई। घर में अकेली एंड्री ने इंटरनेट पर चल रहे 100 लेयर क्लॉथ चैलेंज ले लिया।

Florida teen breaks down after getting stuck in 100 layers of clothes

एंड्री ने एक के बाद एक 100 कपड़े पहन लिए। कपड़े पहनने तक तो ठीक था, लेकिन जब उतारने की बात आई तो उसकी हालत खराब हो गई। एंड्री लाख कोशिश करने के बावजूद अपने कपड़े नहीं उतार पा रही थी। कपड़ों के बीच बुरी तरह से फंस चुकी एंड्री की सांसें अटकने लगी। एंड्री के पसीने छूट गए और वो रोने लगी।

उसने खुद अपना ये वीडियो बनाया और लोगों से अपील की है कि गलती से भी वो गलती से भी ऐसा काम तब न करें जब वो घर में अकेले हो। एंड्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपको बता दें कि 100 लेयर्स चैलेंज की शुरुआत 100 लेयर मेकअप से हुई, जिसमें व्लोगर जेने मार्बलस नाम के एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने चेहरे में फाउंटेशन और मशकरा की मदद से 100 लेयर तक मेकअप किया। इसके बाद लोगों ने इस चुनौती को अलग-अलग रंग दे दिया। किसी ने कपड़े के सौ लेयर की चुनौती शुरू कर दी तो ये खेल इंटरनेट पर वायरल हो गया। आप भी देखें ये वीडियो और इस तरह के चैलेंज लेने से बचें....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+