Video:किससे डरता है एक बब्बर शेर, देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे
क्या कभी शेर को डरते देखा है, अगर नहीं तो देखिए कैसे पानी के बुलबुले से डरकर भाग खड़ा हुआ शेर।
नई दिल्ली। जंगल के राजा शेर को सबसे ताकतवार और बहादुर माना जाता है। अपने ताकत के दम पर ही वो जंगल का राजा कहलाता है, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप देखकर हैरान हो जाएंगे कि शक्तिशाली शेर एक मामूली से साबुन के बुलबुले से डर गया।

ब्रिटेन के चिड़ियाघर में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ब्रॉक्सबर्न स्थित पैराडाइज़ वाइल्डलाइफ पार्क में सफेद शेर मोटो के 10वें जन्मदिन पर उसके केयरटेकर ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में जो दिखा उसे देखकर आप शेर को बब्बर शेर कहना छोड़ देंगे। चिड़ियाघर प्रशासन ने ही सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसमे एक सफेद शेर, जिसका नाम मोटो है जो एक बुबबुले से डर जाता है।
पैराडाइज वाइल्डलाइफ पार्क में इस शेर के रखवाली करने वाले केयरटेकर ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शेर अपने पिंजरे में उड़कर आए एक साबुन के बुलबुले को देखकर डर जाता है। जैसे ही वो बुलबुला जमीन से टकराकर फूट जाता है,शेर डरकर वहां से भाग जाता है। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है।देखिए बब्बर शेर का डरपोक चेहरा...












Click it and Unblock the Notifications