बिहार: सांप की तरह दिखता है लड़का, हर हफ्ते झड़ती है स्किन, दुर्लभ बीमारी को बना ली अपनी ताकत

बिहार: सांप की तरह दिखता है लड़का, हर हफ्ते झड़ती है स्किन, दुर्लभ बीमारी को ही बना लिया अपनी ताकत

नई दिल्ली। बिहार का एक युवक इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। अपनी दुलर्भ बीमारी के कारण ये युवक दुनियाभर में बातचीत का विषय बना हुआ है। बिहार के 25 साल के मजीबर रहमन मलिक एरिथ्रोडर्मा (Erythroderma) नामक की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण मलिक सांप की तरह दिखते हैं, जिसकी वजह से लोग उन्हें स्नेक मैन कहने लगे हैं।

 बिहार का स्नैक मैन

बिहार का स्नैक मैन

मलिक बचपन से ही इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीमारी के कारण मलिक की त्वचा लाल परतदार हो जाती है, जिसे 'रेड मैन सिंड्रोम' भी कहते हैं। इस बीमारी के कारण त्वचा पूरी तरह सूख जाती है। स्किन की परते निकलने लगती है। आंखें लाल और सूजी रहती है। स्किन खिंचा रहती है, जिसके कारण असहाय दर्द होता है।

 हर हफ्ते निकल जाती है त्वचा

हर हफ्ते निकल जाती है त्वचा

जन्म के कुछ दिन बाद से ही उनके शरीर पर इस बीमारी के लक्षण दिखने लगे। इसके कारण हर हफ्ते उनकी त्वचा झड़ती है। गर्मी में तो फिर भी, लेकिन सर्दियों में उनकी स्किन इतनी सूख जाती है कि उसमें दरारें पड़ जाती हैं। वो दर्द उनके लिए बहुत मुश्किल से भरा होता है। गांव के डॉक्टरों नें उन्हें शहर जाकर बड़े अस्पताल में दिखवाने की सलाह दी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अपना इलाज करवा सकें।

 पढ़ाई छूटी, लेकिन नहीं टूटा हौंसला

पढ़ाई छूटी, लेकिन नहीं टूटा हौंसला

मलिक पढ़ना चाहते थे, लेकिन स्कूल में बाकी छात्र उन्हें देखकर डर जाते थे, इसलिए उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। पढ़ाई छूट गई, लेकिन मलिक ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर खुद अपनी बात रखी और अपनी बीमारी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो अपनी इस बीमारी के साथ जी रहे हैं। झुर्रीदार, सूखी, फटी और संवेदनशील त्वचा के साथ अपनी दिनचर्चा को पूरा करते हैं। वो लोगों को मोटिवेट करते हैं। मलिक कहते हैं कि मुझे इस बात से अब कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कैसा दिखता हूं या लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मैं उन लोगों को भी हिम्मत देना चाहता हूं , जो इस तरह की बीमारी से ग्रसित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+