शख्स ने जीवन में पहली बार दोस्त के कहने पर खरीदी लॉटरी, हाथ लगा इतने करोड़ का इनाम
किस्मत कब और किस पर मेहरबान हो जाए। कहा नहीं जा सकता है। अमेरिका का रहने वाला एक शख्स डैनी जॉनसन किस्मत का इतना धनी निकला कि ,दोस्त के दवाब के चलते खरीदी जीवन की पहली लॉटरी के जरिए वह 1.2 करोड़ रुपए जीत गया। उसने और उसके दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि, डैनी जॉनसन की किस्मत इतनी तेज निकलेगी, कि पहली बार में ही उसका जैकपॉट लग जाएगा।

लॉटरी को मानते थे पैसे की बर्बादी
वर्जीनिया स्टेट के हैम्पटन का रहने वाले डैनी जॉनसन ने अपनी पहली लॉटरी में $150,000 (लगभग 1.22 करोड़ रुपये) जीते हैं। डैनी जॉनसन ने ये लॉटरी अपने एक दोस्त के काफी दवाब के बाद ली थी। डैनी हमेशा लॉटरी के खेल को फर्जी मानते थे। उनका मानना था कि यह समय के साथ-साथ पैसे की भी बर्बादी है। इसी महीने की शुरूआत ने डैनी के एक दोस्त ने उन्हें पॉवरबॉल टिकट खरीदने के लिए कहा था।

उनकी लॉटरी के कई नंबर खा रहे थे मेल
उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य लॉटरी एजेंसी की वेबसाइट का उपयोग करके 5 नवंबर की ड्रा के लिए एक टिकट खरीदा था। जिस दिन ड्रा की घोषणा हुई उस दिन मैंने विनिंग नंबर चेक किया। मेरी लॉटरी में उनमें से कुछ मिल रहे थे। मुझे नहीं पता था कि मैं कितना जीतूंगा क्योंकि मैं कभी नहीं खेला था। कथित तौर पर उनके लॉटरी टिकट से 5 नंबर पावरबॉल के ड्राइंग से मेल खाते थे।

पावर प्ले विकल्प के चलते कई गुणा बढ़ गई इनाम की राशि
डैनी जॉनसन ने 50,000 डॉलर का इनाम जीता था। इसके बाद उन्होंने पावर प्ले विकल्प का चयन किया। जिसके उनके जैकपॉट पुरस्कार की राशि 150,000 डॉलर तक पहुंच गई। जॉनसन के पास इतनी रकम को फिलहाल खर्च करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि वह अपने उस दोस्त को कोई सरप्राइज गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं जिसने उन्हें टिकट खरीदने के लिए प्रेरित किया था।

आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला एक झटके में बनी करोड़पति
पिछले महीने ब्रिटेन की एक 51 साल की एक महिला की पूरे 3 लाख पाउंड यानी करीब 2.8 करोड़ की लॉटरी लगी थी। वह पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। उनके लिए रोजमर्रा ते खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कुछ पैसे बचाकर लॉटरी का टिकट खरीदा, लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें यह टिकट लग जाएगा। उनकी सपना सच हुआ वह अब करोड़पति बन चुकी हैं और उन्हें पूरे 2.8 करोड़ रुपये का इनाम लगा है।












Click it and Unblock the Notifications