Viral Video: गधे पर शख्स ने की लातों-थप्पड़ों की बरसात, फिर हुआ ऐसा कि लोग बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

नई दिल्ली, 29 जुलाई: बॉलीवुड के अभिनेता शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है। पूरा वीडियो देखने के बाद लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो के शुरुआती हिस्से में एक शख्स एक गधे को प्रताड़ित करता नजर आ रहा है। उसकी बहुत ज्यादा पिटाई कर रहा है। बेवजह लातों-थप्पड़ों की बौछार कर रहा है। शुरू में जानवर ने सारी प्रताड़ना को स्वीकार किया और उसने बचकर भागने की भी कोशिश नहीं की। लेकिन, आधे वीडियो के बाद कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि उसे अपने कर्मों का फल तत्काल मिल गया है।

गधे को बेरहमी से पीटता रहा शख्स

गधे को बेरहमी से पीटता रहा शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधे से ज्यादा हिस्से में एक शख्स बेचारे एक गधे के साथ बेरहमी करता दिख रहा है। उसपर थप्पड़ों और लातों की बरसात किए जा रहा है। लगभग 20-25 सेकंड में उस शख्स ने इस निरीह जानवर पर अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर लिया है। स्वभाव से शांत गधा इस बर्बरता को सहता रहता है। उसकी ओर से किसी तरह का विरोध नहीं होता। यह वीडियो बॉलीवुड के अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

आधे से ज्यादा समय तक गधे पर शख्स रहा हावी

आधे से ज्यादा समय तक गधे पर शख्स रहा हावी

वीडियो के आधे से ज्यादा हिस्से तक देखने से किसी भी इंसान को बहुत ही ज्यादा पीड़ा हो सकती है। इंटरनेट पर आ रही प्रतिक्रियाओं से भी ऐसा ही लगता है। लेकिन, करीब आधा वीडियो गुजरने के बाद जो कुछ हुआ, उसने यूजर्स का अंदाज-ए-बयां अचानक बदल दिया। एक तरह से वैसी ही प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जो हममें से कइयों ने पढ़ा-सुना होगा कि 'जो बोएगा, वही पाएगा या बोए पेड़ बबूल के तो आम कहां से होए।' इस वीडियो का अंत भी इसी तरह हुआ है।

शख्स का जो अंजाम हुआ वह खुशी की बात तो नहीं लेकिन....

शख्स का जो अंजाम हुआ वह खुशी की बात तो नहीं लेकिन....

शक्ति कपूर ने अपने वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उसके कैप्शन में लिखा है- 'जैसी करनी वैसी भरनी'। यूजर्स की प्रतिक्रिया देखने से भी लगता है कि उन्हें गधे के साथ बेरहमी करने वाले शख्स का अंजाम देखने से एक तरह की संतुष्टि हुई है। हालांकि, हम यह नहीं कहना चाहते कि गधे की पिटाई करने वाले उस शख्स के साथ जो कुछ हुआ, वह खुशी की बात है। लेकिन, इसे एक तरह से विकृत मानसिकता वाले लोगों के लिए सबक की तरह लिया जा सकता है।

कर्म का इंस्टेंट फल मिल गया!

कर्म का इंस्टेंट फल मिल गया!

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि गधे को पीटने वाले शख्स को कर्म का फल तत्काल मिल गया है। दरअसल, हुआ ये कि पिटाई का काम पूरा करने के बाद वह आदमी गधे पर चढ़ गया। लेकिन, तभी उस बेजुबान ने मौका देखकर उसके एक पैर को मुंह में दबा लिया। इस दौरान वह गधे की पीठ से नीचे गिर गया। गधा घूमने लगा और शख्स उससे छूटने के लिए छटपटा रहा था। लेकिन, अब बारी गधे की थी!

जब आई गधे की बारी.....

वैसे वीडियो पर किस तरह के कमेंट आ रहे हैं, उसका हम जिक्र जरूर करेंगे। एक यूजर ने लिखा है, 'वीडियो का दूसरा हिस्सा बेस्ट है, बहुत ही संतोष देने वाला है।' एक और यूजर लिखता है, 'बहुत अच्छे, तुम इसी के पात्र थे।' एक और यूजर के मुताबिक 'बहुत ही संतोषजनक हैशटैग कर्मा।' लोग इस तरह के कमेंट भी कर रहे हैं कि 'गधा कौन है....' एक नेलिखा है- 'मस्त हुआ भाई मस्त...' एक यूजर का मानना है कि 'कर्म का फल तत्काल मिला।' (डिस्क्लेमर- जानवर के साथ बर्बरता का वीडियो है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+