स्टंट करने वाले की दाढ़ी में आग लगी, साथियों ने जैसे-तैसे बचाई जान, Viral Video

Viral Video Stunt Beard के साथ-साथ खुद स्टंट करने वाले की धड़कनें रोकने वाला साबित हुआ है। जानलेवा स्टंट में चेहरा झुलसने से बचा। viral video stunt beard fire Ravi Patidar andhra pradesh

Viral Video में शेखी बघारने वाले कई लोग दिख जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसी वायरल वीडियो सामने आती है जिसमें खतरनाक स्टंट करते लोगों की जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां शख्स की दाढ़ी में आग लग गई। ऑनलाइन पोस्ट की गई इंस्टाग्राम की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो क्लिप को 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

viral video

वायरल वीडियो के संबंध में इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक खतरनाक स्टंट करते समय एक शख्स की दाढ़ी में आग लग गई। पेट्रोल पीकर आग के साथ खिलवाड़ का प्रयास कर रहा शख्स एक टेबल पर खड़ा दिखता है। हालांकि, स्टंट के दौरान संतुलन बिगड़ता है और शख्स का चेहरा झुलसने से बच जाता है।

वीडियो पर 12 मिलियन से अधिक व्यूज

भयानक स्टंट गलत होने के कारण जलने से बचे शख्स के आस-पास मौजूद लोग तत्परता से उसकी दाढ़ी में लगी आग बुझाते हैं। पेट्रोल और आग से खतरनाक स्टंट करते दिखे शख्स की वीडियो रवि पाटीदार नाम के इंस्टाग्राम यूजर पर शेयर की है। 12 मिलियन से अधिक व्यूज वाली इस वीडियो में मेज पर खड़ा शख्स हाथ में फायर स्टिक पकड़े देखा जा सकता है।

viral video

हादसे की लोकेशन का पता नहीं

स्टंट देखने पहुंचे कई लोग आसपास जमा देखे जा सकते हैं। जलती हुई स्टिक पकड़े व्यक्ति ने मुंह के पास आग की छड़ी रखने के बाद उस पर मुंह से पेट्रोल थूका। पलक झपकते ही उसकी दाढ़ी में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने स्टंटमैन की मदद की। जोर-जोर से चेहरा थपथपा कर आग बुझाई गई। हादसा कहां हुआ इस बात की जानकारी नहीं है।

नहीं मिलेंगे ऐसे साथी, धोखा मत देना

डरावनी वीडियो देखने के बाद नेटिज़न्स ने भी कमेंट में चिंता व्यक्त की। कुछ यूजर्स ने ऐसी गतिविधियों से बचने की नसीहत दी। कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा, स्टंटमैन के साथ बुरा हुआ। एक यूजर ने आग बुझाने वाले की तारीफ में लिखा, जिसने आग बुझाई है, इसे कभी धोखा मत देना, ऐसे साथी बार-बार नहीं मिलते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+