VIDEO: नागिन को बचाने के लिए नाग ने दे दी प्राणों की आहुति, इमोशनल कर देगी ये प्रेम कहानी
पटना, 10 मई: अभी तक आपने फिल्मों में देखा और कहानियों में नाग और नागिन की प्रेम कहानी के बारे में सुना होगा। नागिन को नाग की मौत का बदला लेते देखा होगा, लेकिन हम आपको नाग नागिन के सच्ची प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं। जिसमें एक नाग अपनी नागिन को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देता है। लेकिन नागिन की जान बचाने में असफल होने पर नाग भी अपनी जान दे देता है। घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है।

नाग-नागिन की दर्द भरी प्रेम कहानी
न्यूज 18 की खबर की मुताबिक, गोपालगंज जिले में नाग-नागिन के प्रेम का इमोशन कर देने वाला नजारा देखने को मिला। दरअसल एक नागिन मछली पकड़ने वाली जाल में फंस गई थी। नागिन को फंसा देख नाग उसे बचाने पहुंचा। तमाम कोशिशों के बावूजद नाग जाल में फंसी नागिन को निकालने में असफल रहा। बचाने की कोशिशों के दौरान नाग भी उसी जाल में फंस गया। बताया जा रहा है इस प्रयास के दौरान नागिन की मौत हो गई। जिसके बाद नाग ने अपने प्राणों को त्याग दिया।

पार्टनर की जान बचाने के लिए मौत को लगाया गले
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में स्याही नदी के पास तालाब में एक शख्स ने मछली को पकड़ने के लिए जाल लगाया था। जाल में गलती से एक नागिन फंस गई। नागिन को फंसा देख नाग भी वहां पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश करने लगा। नागिन को बचान के चक्कर में नाग भी उसमें फंस गया। जब नागिन नहीं निकल सकी तो दोनों ने साथ ही तड़प-तड़प कर प्राण दे दिए।
वायरल हुआ वीडियो
नाग-नागिन की मौत के बाद ग्रामीणों ने उन दोनों को जाल से बाहर निकाला। और उनको पास स्थिति जमीन में दफन कर दिया। इस घटना का मौके पर मौजूद एक शख्स ने वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं नाग नागिन की इस दर्दभरी प्रेम कहानी की हर ओर चर्चा हो रही है। वह सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं।

सात बार डस चुकी है नागिन
इससे पहले यूपी में नागिन के बदले लेना की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। रामपुर जिले के रहने वाले एक शख्स ने दावा किया था कि, उसको एक नागिन अब तक सात बार डस चुकी है। शख्स का कहना है कि यह नागिन उससे बदला ले रही है। कुछ समय पहले उसने एक नाग को मार डाला था, इसी वजह से नागिन उससे बदला ले रही है। नागिन का खौफ इतना है कि एहसान काम पर नहीं जा पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications