महिला के शरीर से निकलती आत्मा कैमरे में हुई कैद! वीडियो हुआ वायरल
नयी दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो चीन के एक अस्पताल का है, जहां महिला के मृत शरीर से आत्मा को निकलते देखा गया। ये हैरान कर देने वाला वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बेड पर एक महिला का मृत शरीर रखा हुआ है। महिला के शरीर से अचानक एक अजीबोगरीब आकृति निकलती है और गायब हो जाती है। ये सब वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाता है। वनइंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला की आत्मा बता रहे हैं।
जब मैदान पर भूत खेलने लगे बेसबॉल, देखें वीडियो
ये वीडियो 29 जुलाई को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 2.5 लाख लोगों इसे देख चुके हैं। यहां हम आपको एकबार फिर से बता दें कि हमारा मकसद अंधविश्वास फैलाना या आपको डराना नहीं है। हम आपको सिर्फ खबर से रूबरू करवा रहे हैं। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications