एक विवाह ऐसा भी! घायल दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने पूरे करवाए फेरे, वीडियो देख लोगों को याद आई 'मन' फिल्म
Groom carries bride in Pheras: वायरल वीडियो एक कपल की कहानी का है, जिसमें महिला बताती है कि शादी से ठीक पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। क्लिप में दिख रहा है फेरों की रस्म के दौरान उसे गोद में उठा लेता है।

Groom carried injured bride: साल 1999 में आई आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' तो आपको याद ही होगी। फिल्म में मनीषा कोइराला को लक्वा हो गया था, जिसके बाद एंड में आमिर खान अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाकर फेरों की रस्म पूरी करते हैं। ऐसा ही मामला रियल लाइफ में भी देखने को मिला है।
(वीडियो-नीचे)
लड़की ने सुनाई अपनी कहानी
फिल्म 'मन' जैसा ही एक किस्सा उस वक्त सामने आया, जब शादी के फेरों के वक्त एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को उठाया। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपनी कहानी बता रही है कि कैसे उसका एक भयानक एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट शादी के 45 दिन पहले हुआ।
मैं आईसीयू में थी और वो...
पैर में चोट लगने की वजह से सताक्शी नाम की महिला सही से चल भी नहीं पा रही थी। इसके बाद कपल को अपनी शादी दो महीने पोस्टपोन करनी पड़ी। सताक्षी की सर्जरी हुई, जिसके कुछ समय बाद शादी की रस्में निभाई गईं। महिला बताती है कि मैं आईसीयू में थी, तो शख्स ने उसे खून दिया। वो रोजाना मुझे देखने के लिए अस्पताल आता था।
दूल्हे ने घायल दुल्हन को गोद में उठाया
इसके बाद जब प्लास्टर हटा तो कपल ने सगाई की। इसके बाद शादी की सारी तैयारियां की गई। अब पूरा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि फेरों की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया हुआ है। अब दोनों की ये कहानी वायरल हो रही है और लोगों के दिलों को छू रही है।
लोग बोले- 'पार्टनर अच्छा हो तो'
एक शख्स ने कहा कि जब आपके पास एक अच्छा पार्टनर हो, तो फर्क नहीं पड़ता जिंदगी में क्या हो रहा है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे। अब फेरों की इस रस्म को लोग फिल्म 'मन' के एक सीन से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें आमिर खान मनीषा कोइराला को शादी के दौरान अपनी गोद में उठाता है। 'मन' के अलावा लोग इस कहानी को फिल्म 'विवाह' से जोड़कर भी देख रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications