Viral Video: सालों बाद Zoo में आया शख्स, दौड़ते हुए आए हाथी और फिर...
Elephant and human reunion: इंसानों और जानवरों के बीच बॉन्ड के कई वीडियो सोशल मीडि्या पर अकसर वायरल होते हैं। हाल ही में इसी बॉन्ड को दिखाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो हाथी और उनके एक दोस्त का पुनर्मिलन नजर आ रहा है। ये क्लिप इंसान और हाथियों के बीच संबंधों को करीब से दिखा रहा है।
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स उथले पानी में खड़ा है। शख्स दो हाथियों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसके बाद जब हाथी आते हैं तो उसे देखने के बाद एक्साइटेड हो जाते हैं। हाथी किसी इंसान की तरह एक कतार में खड़े हो जाते हैं।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, भावनात्मक पुनर्मिलन! कनाडा में एक महीना बिताने के बाद ये आदमी हाथी जू में लौटता है और प्यारे झुंड से उसका जोरदार स्वागत होता है।" फुटेज में हाथियों की खुशी और उत्साह को खूबसूरती से कैद किया गया है क्योंकि वे अपने प्यारे दोस्त की वापसी का जश्न मना रहे हैं, जो मनुष्यों और इन राजसी प्राणियों के बीच बनने वाले गहरे संबंधों को रेखांकित करता है।
जिस तरह से दोनों हाथी आकर शख्स को गले लगाते हैं, वो देखने लायक है। शख्स भी प्यार से उन्हें गले लगाता है। ये नजारा वाकई में भावुक कर देने वाला है और लोगों को ये काफी पसंद भी आ रहा है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अपना दिन शुरू करने के लिए मुझे इसकी सख्त जरूरत थी। वहीं एक ने कहा कि इंसान और जानवरों के बीच के संबंध को दिखाने के लिए ये क्लिप एकदम परफेक्ट है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications