कालों की रेस में कूदता दिखा सफेद कौआ, वीडियो देख लोग बोले- 'विकास सर की बात सच हो गई'

White crow video: वायरल हो रहे वीडियो में सफेद कौआ नजर आ रहा है। लोग इसे देखकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को विकास दिव्यकीर्ति की कही बात याद आ गई।

white crow

White Crow in Pune: बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक विलु्प्त गिद्ध की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब हाल ही में अपने साथियों के साथ कूदता-फांदता सफेद कौआ चर्चा का विषय बना हुआ है।

(वीडियो-नीचे)

चर्चा में सफेद कौआ
ट्विटर पर एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक सफेद कौआ नजर आ रहा है। आमतौर पर सफेद कौआ आसाना से देखने को नहीं मिलता। ऐसे में लोग हैरानी जता रहे हैं।

लोगों को याद आए विकास सर
वीडियो वायरल क्या हुआ, ट्वीट पर रिएक्शन की बौछार सी आ गई। सफेद कौए को देखने के बाद लोगों को दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की याद आ गई। सफेद कौए को उछलता कूदता देख एक यूजर बोला कि एक बार क्लास में डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति सर कह रहे थे आप जानते हैं कौवा काला होता है। जिस दिन आप सफेद कौए को देख लेंगे, आपका भ्रम भी दूर हो जाएगा।

'इंसान रंग बदल सकता है तो...'
वहीं एक और यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब इंसान अपना रंग बदल सकता है तो कौआ क्यों नहीं? वहीं कई लोगों ने सफेद कौए को बहुत बार देखे जाने का दावा ही कर डाला। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये सफेद कौआ स्किन सफेद पड़ जाने की समस्या से पीड़ित होगा। इसलिए उसका रंग ऐसा हो गया होगा।

पुणे का है वायरल वीडियो
बताते चलें कि वायरल वीडियो पुणे के लुल्ला नगर का है, जहां ये सफेद कौआ देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कौओं की बात की जाए, तो इन्हें लेकर लोगों में तरह तरह की भ्रांतियां हैं। पौराणिक मान्यताओं की बात करें, तो पहले कौवे सफेद रंग के ही होते थे लेकिन अमृत के लालच के चलते ये काले हो गए। अलग-अलग जगहों पर कौओं को लेकर अलग-अलग तर्क है।

क्या कहता है साइंस?
मान्यताओं से परे अगर विज्ञान की बात की जाए, तो सफेद कौआ भी दूसरे काले कौओं जैसा ही होता है। लेकिन आनुवांशिक दोष की वजह से इसका रंग सफेद हो जाता है। इस आनुवांशिक दोष को ल्यूसीज्म कहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक कौओं की दुनियाभर में काफी सारी प्रजातियां मौजूद हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+