घास खाते हुए गैंडे के साथ शेर ने की कुछ ऐसी शरारत, Video में देखें फिर कैसे दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ

घास खाते हुए गैंडे के साथ शेर ने की कुछ ऐसी शरारत, Video में देखें फिर कैसे दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ

नई दिल्ली, 05 अगस्त: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी-कभार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जी हां... हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा शेर घास खाते हुए गैंडे से पंगा लेते हुए या यूं कहे शरारत करते हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर लोग अब तरह तरह के कमेंट कर रहे हो और मजे भी ले रहे हैं।

घास खाते हुए गैंडे से शेर ने लिया पंगा

घास खाते हुए गैंडे से शेर ने लिया पंगा

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दो गैंडे घास खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी दो शेर दबे पांव पीछे से आते है और वो गैंडे से पंगा लेता हुआ या यूं कहें उससे मजे लेता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। इस फनी वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। जो अब चर्चा में आ गया है।

दुम दबाकर भागा खड़ा हुआ शेर

वायरल वीडियो में शेर की ये शरारत लोगों को हंसा रही हैं। उसकी इस शरारत को देखने के लिए लोग वीडियो को बार-बार क्लिक कर रहे है और री-ट्वीट भी कर रहे है। दरअसल, वीडियो में दो गैंडे आराम से घास खाते नजर आ रहे हैं। तभी उनके पीछ दबे पांव दो शेर आ जाते है। इस दौरान एक शेर अपने पंजे से एक गैंडे को छूता है। जैसे ही शेर ने उसे छुआ, दोनों गैंडे एक साथ पलट गए. बस फिर क्या था, दोनों शेरों को वहां से दुम दबाकर भाग खड़े होते है।

सुशांत नंदा ने ट्वीट किया है यह फनी वीडियो

सुशांत नंदा ने ट्वीट किया है यह फनी वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फनी वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। बता दें कि सुशांत नंदा अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इस बार उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है वो कहीं ज्यादा फनी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट beautifullnatureworld पर भी शेयर किया गया था। इतना ही नहीं, यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि शेयर करने के बाद से लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके है।

वायरल वीडियों पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियों पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर कमेंट कर लोग अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे है। एक महिला ने कमेंट कर लिखा- "भागो मोहन प्यारे।" एक शख्स ने सुशांत के कैप्शन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा- "गलत नंबर मिलाना कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है।" कई लोगों को वीडियो काफी फनी भी लगा। वहीं, एक यूजर ने लिखा है ये तो शेर के नाम पर धब्बा हैं। कुल मिलाकर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लोटपोट हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+