सिर पर हेलमेट और बगल में साइकिल... मुंबई मेट्रो में सफर करते बच्चे की फोटो वायरल, लोग बोले- 'हमें लगा यूरोप'
kid travel in Mumbai Metro: वायरल हो रही फोटो में जो बच्चा दिख रहा है, वो रोजाना मेट्रो में साइकिल लेकर सफर करता है। बच्चा मेट्रो से उतरकर रोजाना साइकिल से ट्यूशन जाने तक का सफर तय करता है।

Boy travels in Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में रोजाना अपनी साइकिल से यात्रा कर रहे एक छोटे लड़के की दिल छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये लड़का रोजाना इसी तरह साइकिल लेकर मेट्रो से ट्यूशन के लिए जाता है।
रोज ट्यूशन जाता है बच्चा
वायरल हो रही बच्चे की तस्वीर रिटायर्ट आईएएस अधिकारी आरए राजीव ने ट्विटर पर शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये लड़का मुंबई मेट्रो में रोज यात्रा करता है। ये इसी तरह ट्यूशन जाता है।
बच्चे को देखकर इंप्रेस हुए मंत्री
उन्होंने आगे लिखा कि मेट्रो में आसानी से साइकिल को पार्क करते हुए देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। इस बच्चे को शुभकामनाएं। तस्वीर में बच्चे को मेट्रो के अंदर साइकिल के पास खड़े देखा जा सकता है। उसने हेलमेट पहना हुआ है और साइकिल को पार्क किया हुआ है।
रोज साइकिल से ट्यूशन जाता है बच्चा
इस साइकिल की मदद से ये लड़का रोजाना ट्यूशन जाता है। मेट्रो से उतरकर ये साइकिल से अपना बाकी की सफर तय करता है। मेट्रो में साइकिल के पास खड़े इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर पर केंद्रीय आवास और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी ध्यान गया। उन्होंने कहा कि मेट्रो में अपने ट्यूशन के लिए रोजाना ये बच्चा साइकिल तैयार रखता है। उन्होंने बच्चे को भारत के भविष्य का ड्राइवर बताया।
बच्चे ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर इस लड़के की स्टोरी नेटिजन्स का दिल छू रही है। रोजाना मेट्रो से उतरकर साइकिल से अपना सफर तय करने वाला ये बच्चा सुर्खियों में छाया हुआ है। एक यूजर ने कहा कि कम से कम मेट्रो में अपना वेहिकल ले जाना आसान है। लेकिन ट्रेन में इसके लिए आपको कम से कम 200 रुपये देने होंगे। निश्चित रूप से इससे बहुत सारे लोग प्रोत्साहित होंगे। एक और ने लिखा कि बच्चा सुविधाओं के प्रति जागरूक है।
'मुझे लगा ये यूरोप की फोटो है'
एक यूजर ने कहा कि हम आशा करते हैं कि वो ऑटो, कारों और भारी वाहनों से परेशान और डरे बिना जाए और सुरक्षित घर भी वापस आए। साइकिल चालकों का सभी को सम्मान करना चाहिए। चीयर्स। एक और यूजर ने कहा कि मुझे लगा कि ये फोटो यूरोप की है। मैंने कभी नहीं सोचा कि भारत में कभी ऐसा हो सकता है। किसी और ने कहा कि काश हमें दिल्ली मेट्रो में भी इस तरह की सेवा मिलती। एक और यूजर ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा है। युवा लड़कों और लड़कियों के लिए स्कूलों और ट्यूशन जाने के लिए यात्रा हेतु जगह होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications