AC ऑन नहीं किया तो कैब ड्राइवर के साथ शख्स की हुई बहस, सामने आया वीडियो

Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के क्लिप्स वायरल होते हैं। कई बार क्लिप्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी एक बार को हैरान रह जाए। हाल ही में कर्नाटक से एक क्लिप सामने आया है, जिसमें एक यात्री और कैब ड्राइवर के बीच घमासान हो रहा है। ये लड़ाई क्यों हो रही है, चलिये समझते हैं।

क्लिप में एक कैब ड्राइवर यात्री के साथ बदतमीजी से पेश आता दिख रहा है। यात्री जब कहता है कि आप जरा एसी ऑन करिये तो कैब ड्राइवर उससे हिंदी में बात ना करने को कहता है। कैब ड्राइवर काफी भड़का हुआ नजर आता है। शख्स कहता है कि अगर हिंदी नहीं तो कौनसी भाषा में बात करनी है।

Viral Video

इसके बाद वो ड्राइवर कहता है कि ये कर्नाटक है और यहां आप कन्नड़ में ही बात करिये। ऐसा सुनकर शख्स ने कहा कि उसे कन्नड़ नहीं आती। इसके बाद वो फिर हिंदी में ही अपनी बात को चालू रखता है मगर कैब ड्राइवर कहता है कि सिर्फ कन्नड़ में ही बात करनी होगी।

ये वीडियो GharkeKalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 20 मिलियन लोगों ने अभी तक देख लिया है। कई लोग इसप जमकर रिएक्शन दे रहे हैं जिसमें कई लोगों का कहना है कि ये कैब ड्राइवर चाहता है कि ये शख्स उससे कन्नड़ में भीख मांगे।

एक यूजर ने कहा कि इन लोगों को हिंदी भी समझ में आती है औऱ अंग्रेजी भी। मगर ये लोग चाहते हैं कि यहां पर उनकी कन्नड़ का ही राज चले। पता नहीं ये लोग क्यों नॉर्थ इंडियन लोगों से इतनी मेहनत करते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि इन सभी मुद्दों सेबचने के लिए ही मैं प्रीमियम कैब बुक करता हूं।

वहीं कई लोगों को भीषण गर्मी की याद आई और उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि ये शख्स क्यों एसी ऑन नहीं कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+