VIDEO: क्या भूत ने निकाली डॉगी से दुश्मनी? अदृश्य चीज ने कुत्ते को कई बार उठाकर पटका

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर: क्या मौत के बाद इंसान की आत्माएं भटकती हैं? क्या सच में भूत-प्रेत होते हैं? सदियों से इस सवाल का जवाब लोग खोज रहे, लेकिन अभी तक ये रहस्य बना हुआ है। कई बार इससे जुड़े सबूत लोगों को मिले, लेकिन निष्कर्ष कुछ भी नहीं निकला। अब सोशल मीडिया पर 'भूत' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन वहां के माहौल को देखकर लग रहा कि कोई अदृश्य चीज उस जगह पर थी। (वीडियो-नीचे)

कुत्तों को किया परेशान

कुत्तों को किया परेशान

टिकटॉक यूजर शैनी फैंटग ने शॉर्ट वीडियो ऐप पर एक वीडियो साझा किया, जो उनके घर का है। उनका दावा है कि एक भूत उनके कुत्तों को परेशान करता है। सबूत के तौर पर उनके पास एक वीडियो मौजूद है, जो सीसीटीवी की मदद से लिया गया। उनका दावा है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद मान लेंगे कि वहां पर कोई अदृश्य शक्ति है।

कुछ देर भौंकने के बाद चुप

कुछ देर भौंकने के बाद चुप

48 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कमरे में दो कुत्ते हैं। दोनों को पिंजड़े में बंद किया गया है। जिसमें भूरा वाला कुत्ता तो लेटा है, जबकि काला वाला खड़ा रहता है। अचानक से दोनों कुत्ते तेजी से भौंकने लगते हैं। उस वक्त ऐसा लग रहा, जैसे कोई अजनबी शख्स उनके सामने हो, लेकिन पूरे कमरे में उनके अलावा कोई नहीं था। 20-25 सेकेंड भौंकने के बाद दोनों चुप हो जाते हैं। भूरा वाला कुत्ता तो अपने पिंजड़े में लेटा रहता है, जबकि काला वाला खड़ा रहता है। कुछ देर बाद वहां पर जो हुआ उसे देख सब हैरान रह गए।

उठाकर तेजी से पटका

उठाकर तेजी से पटका

वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि काला कुत्ता पिंजड़े के अंदर खड़ा था, तभी अचानक से वो ऊपर की ओर उछला और गिर गया। ऐसा लग रहा कि किसी अदृश्य ताकत ने उसके गले को पकड़ा और उसे ऊपर फेंक दिया। इसके बाद वो कुत्ता फड़फड़ाता रहा और डर के मारे बैठ गया। महिला ने वीडियो के साथ लिखा कि मेरे काले कुत्ते को देखो, भूत उसका कॉलर पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश कर रहा। ये घटना आधी रात की है। वो चीज क्या थी अभी तक कुछ साफ पता नहीं चल पाया है, लेकिन ज्यादातर लोग उसे भूत ही मान रहे।

अमेरिका में भी ऐसा घटना

अमेरिका में भी ऐसा घटना

हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिनों पहले अमेरिका के एरिजोना से ऐसी घटना सामने आई थी। वहां की एक महिला का दावा है कि उनका कुत्ता मरने के बाद भी उनकी हिफाजत कर रहा। एक दिन वो किसी काम से पति के साथ बाहर गई थीं, जब वो वापस आईं तो गेट पर रुकीं। घर आकर पति ने सीसीटीवी चेक किया, तो उनके पास कुत्ते की छाया जैसी चीज थी। उनका दावा है कि वो उनके कुत्ते की आत्मा है, जिसके हाल ही में मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+