भूत ने महिला पर किया जानलेवा हमला, कैमरे में कैद हुई उड़ती हुईं चीजें, Video वायरल
मलेशिया के एक होटल में महिला पर भूत ने जानलेवा हमला किया। एक घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।
नई दिल्ली। मलेशिया में एक अजीबोगरीब घटना घटी। होटले के वेटिंग रूम में बैठी महिला पर किसी अदृश्य चीज ने जानलेवा हमला किया। महिला को काफी चोटें भी आईं। जब वेटिंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो सब हैरान रह गए। शादी के लिए दूल्हे को नहीं मिली छुट्टी, दुल्हन ने बहन के साथ ले लिए सात फेरे

महिला पर भूत ने किया हमला
महिला पर होटल वेटिंग रूम में भूत ने हमला किया था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला वेटिंग रूम की कुर्सी पर बैठी अपना फोन चेक कर रही थी। वो कमरे में उस समय अकेली थी। फोन देखते देखते वो अचानक पीछे घूम कर देखती है। मानों पीछे से कोई आवाज आई हो, लेकिन उसे पीछे कोई दिखाई नहीं देता। किड्स पार्टी में लड़कियों ने बच्चों के साथ की गंदी हरकत, Video वायरल
कैमरे मे कैद हुआ भूत
महिला वापस अपने फोन में बिजी हो जाती है, लेकिन अगले ही पल उसके सामने रखी कुर्सी हिलती है और महिला डर कर नीचे गिर जाती है। वो वहां से बाहर भागने की कोशिश करती है, लेकिन कोई उसे पीछे धक्का दे देता है और वो गिर जाती है। इसके बाद कुर्सीयां हिलने और हवा में उड़ने लगती है। टेबल-कुर्सियां दरवाजे पर जाकर अटक जाती है और रास्ता बंद कर देती है। महिला ये सब देखकर बेहोश हो जाती है। आपको बता दें कि हमारा मकसद अंधविश्वास फैलाना नहीं है। हम सिर्फ उस घटना का जिक्र कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। देखिए वो वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications