Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: हिरण ने पहले खाया सांप, अब जिराफ पत्‍ती नहीं ह‍ड्डी चबाता आया नजर, जानें क्‍यों मांसाहारी बन गए ये?

पहले एक हिरण सांप खाता नजर आया था वहीं अब जिराफ हड्डियां चबाता नजर आया है। देखें वायरल वीडियो।

Wild life Viral video: जंगल के कुछ जानवर ऐसे हैं जिनको देखकर हर किसी को प्‍यार आ जाता है। इस लिस्‍ट में टॉप नंबर पर बड़ी-बड़ी आंखों वाला हिरण और लंबी गर्दन वाला जिराफ आता है।

जिन्‍हें हममे से अधिकांश लोगों ने जंगल या चिड़ियाघर में घास और पत्तियां खाते हुए देखा होगा, लेकिन हाल ही में ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें शाकाहारी माने जाने मासूम जानवर मांसाहारी जानवर वाली हरकतें करते कैमरे में कैद हो गए हैं। इन्‍हें देखकर हर कोई हैरान है और ये सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये शाकाहारी जानवर कैसे मांसाहारी बन गए?

Giraffe ate bones

हिरण चबा-चबाा कर खा गया जहरीला सांप


बता दें इंटरनेट पर पहले जंगल में एक हिरण ने सांप को चबा-चबा कर खाता नजर आया था। जिसे किसी पर्यटक में चलती कार से अपने कैमरे में कैद कर लिया था। वीडियो में शांति से खड़ा हिरण लंबे से सांप का शिकार करने के बाद उसे मजे लेकर चबाते हुए नजर आया था। जबकि आमतौर पर हिरण हरी घास पत्तियां खाता है।

अब जिराफ हड्डी चबाता आया नजर

वहीं हिरण के सांप खाते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद अब एक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को भी पहले की तरफ आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो में लंबी-लंबी गर्दन से ऊंचे -ऊंचे पेड़ों से पक्तियां खाने वाल जिराफ मुंह में किसी जानवर की बड़ी सी हड्डी चबाते हुए नजर आ रहा है।

जिराफ बड़े मजे लेते हुए हड्डी चबा रहा है

वीडियो में पहले एक जिराफ हड्डी चबाता हुआ नजर आता है, वहीं कुछ देर में दूसरा जिराफ भी आ जाता है और उससे हड्डी लेने की कोशिश करता है, लेकिन जिराफ अपना मुंह घुमा लेता है और फिर से मजे लेते हुए हड्डी चबाने लगता है।

इस वीडियो को देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये पत्तियां खाने वाला जिराफ क्‍यों मांसाहारी बन कर हड्डी चबा रहा है।

क्‍या जिराफ और हिरण भी होते है मांसाहारी

बता दें प्रकृति को बैलेंस करने के लिए हमारे नेचर में जानवरों की फूड चेन होती हैं जिनमें कुछ जानवर शाकाहारी होते हैं और कुछ जानवर मांसाहारी होते हैं जो जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं। वहीं हिरण और जिराफ जैसे कई अन्‍य जानवर जो हरी घास पत्‍ती खाने के साथ कभी-कभी मासांहारी भी हो जाते हैं आइए जानते हैं ऐसा क्‍यों?

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया है ये वीडियो

सांप खाते हुए हिरण और हड्डी चबाते हुए जिराफ का वीडियो जिस आईएफएस अधिकारी ने वीडियो शेयर किया है और वायरल हो रहा है,उनका नाम सुशात नंदा है, उन्‍होंने जिराफ के वीडियो को शेयर करते हुए इसका कारण भी बताया है।

आईएफएस अधिकारी ने बताई वजह

सुशांत ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा जिराफ अपनी लंबी गर्दन का उपयोग पेड़ की ऊंची टहनियों पर लगी पत्तियों और कलियों तक पहुंचने के लिए करते हैं। वे उस तरह से विकसित हुए हैं, लेकिन कभी-कभी फॉस्फोरस पाने के लिए हड्डियों को चबाकर ऐसे ही खाते हैं। उन्‍होंने आगे लिखा प्रकृति अद्भुत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+