Viral VIDEO में दावा, 80 साल के आदमी को 60 साल से नहीं आई नींद, बीवी-बच्चे बोले- कभी सोते नहीं देखा

80 वर्षीय वियतनामी नागरिक Thai Ngoc ऐसे हि एक विलक्षण किरदार का नाम है। इनका दावा है कि ये 60 से अधिक वर्षों से सोए नहीं हैं। परिवार के बीवी बच्चों का भी कहना है कि 1962 के बाद उन्होंने थाई को आज तक कभी भी सोए नहीं देखा।

Viral VIDEO

मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि Ngoc के परिवार, में उनकी पत्नी, बच्चे, दोस्त और पड़ोसी शामिल हैं। सभी लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी भी थाई एन्गॉक को सोते हुए नहीं देखा। 1962 के बाद से कभी नहीं सोने का दावा करने वाले इस वियतनामी व्यक्ति की कहानी YouTube वीडियो से सामने आई है।सोशल मीडिया पर भी इनकी खूब चर्चा है। न्यूज18 की रिपोर्ट में इनके बारे में कहा गया कि वीडियो से इंटरनेट पर तूफान आ गया है। 80 साल के थाई एन्गॉक का दावा है कि कई दशक पहले उन्हें बचपन में बुखार हो गया था जिसके बाद वह फिर कभी सो नहीं पाए।

1962 में आए बुखार से उड़ गई नींद

1962 में आए बुखार से उड़ गई नींद

अपनी तरह का यह अनोखा मामला भले ही Ngoc को दुर्लभ या असामान्य मानवों की कतार में खड़ा करता है, लेकिन वह भी अपने आसपास के लोगों की तरह चैन की नींद सोना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल उनका दावा है कि 1962 में आए बुखार ने उनकी नींद हमेशा के लिए छीन ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोगों ने Ngoc की स्थिति का परीक्षण करने का प्रयास किया है। हालांकि, उनमें से कोई भी उनके दावों का खंडन नहीं कर सका। 80 वर्षीय वियतनामी व्यक्ति की स्थिति अनिद्रा के रूप में डिफाइन तो की जा सकती है, लेकिन उनकी सेहत पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा।

सेहत ठीक रखने वाले एन्गॉक की डाइट

सेहत ठीक रखने वाले एन्गॉक की डाइट

रातों की नींद किसी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन Ngoc खुद को तंदुरूस्त बताते हैं। अच्छे आहार का सेवन कर सेहत ठीक रखने वाले एन्गॉक ग्रीन टी भी पीते हैं। वाइन के भी शौकीन 80 वर्षीय थाई एन्गॉक बताते हैं कि उन्हें जीवन में वही खालीपन महसूस होता है जो नींद न आने पर होता है।

वीडियो को 36 लाख से अधिक व्यूज

वीडियो को 36 लाख से अधिक व्यूज

60 साल से अधिक समय से नींद न आने की घटना के बारे में न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम में YouTuber Drew Binsky Thai Ngoc की तलाश करने पहुंचे थे। विगत दो फरवरी को पोस्ट यूट्यूब वीडियो अब तक 36 लाख से अधिक बार देखी जा चुका है। इसमें थाई एन्गॉक का विस्तृत इंटरव्यू देखा जा सकता है। वीडियो में कहा गया है कि खुद एन्गॉक या उनसे जुड़े किसी भी शख्स के पास कोई सुराग नहीं है कि इस आदमी को 60 साल से नींद क्यों नहीं आई या अब भी एन्गॉक सो क्यों नहीं सकते।

यूजर बोले- स्वस्थ और तंदरुस्त देखकर अच्छा लगा

यूजर बोले- स्वस्थ और तंदरुस्त देखकर अच्छा लगा

इस घटना के सामने आने के बाद यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में लोगों की स्वाभाविक हैरानी भी सामने आई। एक यूजर ने कमेंट किया, "वियतनाम की मीडिया में कुछ समय से एन्गॉक की कहानी छाई हुई है। मुझे उनके बारे में पढ़ना याद है। जब मैं छोटा था तभी नींद न आने की बात पढ़ी, लेकिन लंबे समय बाद उन्हें अभी भी स्वस्थ और तंदरुस्त देखकर अच्छा लग रहा है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "इस आदमी को पृथ्वी पर सबसे अधिक समय मिला जो कभी जीवित रहा हो।"

नीचे देखिए VIDEO--

60 साल से अधिक समय से सोए नहीं

दरअसल, यह अजब गजब मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि, एक औसत इंसान को अपने शरीर को पर्याप्त आराम देने और तरोताज़ा महसूस करने के लिए लगभग 6-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। आपने देखा होगा कि जब आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन 60 साल से अधिक समय से सोए नहीं वियतनामी व्यक्ति के बारे में YouTube वीडियो वायरल हो रही है। दावा है कि 1962 के बाद से कभी सोए नहीं। इस पर भी सेहत से जुड़ी कोई दूसरी गंभीर समस्या नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+