पाकिस्तान में लोग इस तरह करते हैं सफाई, इंटरनेट पर वायरल हो गया ये स्टाइल
पड़ोसी मुल्क से कुछ वक्त पहले एक आंटी का वीडिया काफी वायरल हुआ था। अब पड़ोसियों के यहां से एक और वीडियो सामने आया है।
नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क से कुछ वक्त पहले एक आंटी का वीडिया काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो सरकार पर अपना गुस्सा निकाल रहीं थी और उनकी कही बात 'ये बिक गई है गोरमिंट' तो जैसे तुरंत हिट हो गई। अब पड़ोसियों के यहां से एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो देख कर आपको अचंभा भी होगा और हंसी भी आएगी।


लोटपोट हो रहे हैं लोग
पाकिस्तान का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने घर की सफाई कर रही है। वैसे तो सफाई करना आम सी बात है लेकिन इस महिला के सफाई करने का तरीका इतना निराला है कि सभी हंस-हंस के लोटपोट हो रहे हैं।

तकनीक का कर रही सटीक इस्तेमाल
ये महिला होवरबोर्ड (Hoverboard) पर बैठ कर झाड़ू लगा रही है। होवरबोर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर स्केट होता है। इसके सहारे वो बिना उठे एक जगह से दूसरी जगह जा कर सफाई कर रही है। उसका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

सेलेब्रिटिज ने भी किया शेयर
फेसबुक, ट्विटर, व्हॉटसेप हर जगह ये वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई पाकिस्तानियों ने लिखा उनके देश में होवरबोर्ड का इस्तेमाल इसी तरह से होता है। कई फिल्मी सितारे भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications