एक महिला की आंख में 70mm लंबे कीड़े ने बनाया अपना घर, वीड‍ियो में देखें सर्जरी कर कैसे क‍िया गया अलग

केरल। लोगों का कहना है क‍ि बड़ी आंखें खूबसूरती का प्रतीक होती हैं। लेकिनआंखे कैसी भी हो अगर नजरें साफ हैं तो खूबसूरती तो खुद आ जाएगी। कोई भी नहीं चाहेगा क‍ि जाने अनजाने भी उनकी आंखों के साथ क‍िसी भी तरह का कोई खिलवाड़ हो। केरल के एर्नाकुलम में एक महिला की आंख में एक 70mmलंबे कीडे़ ने ही अपना घर बना ल‍िया। हालांकि डॉक्‍टरों ने उनकी आंखों की बड़ी ही बारीकी से सर्जरी करके कीड़ा निकालकर ऐसे अलग कर दिया जैसे क‍ि आंखों से काजल चोरी कर ल‍िया जाए। इस सर्जरी का पूरा वीडियो बनाया गया है। जिसे आप देख सकते हैं।

एक महिला की आंखोंं से न‍िकाला डॉक्‍टरों ने 70mm लंबा कीड़ा

इस घटना का पता तब लग सका जब महिला डॉक्‍टर के पास पहुंची और आंखों में खुजली और दर्द होने की शिकायत की। तब डॉक्‍टर ने उनकी आंखों की जांच की। जांच करने पर डॉक्‍टरों को ड‍िरोफ‍िले‍र‍िया जेनस नाम का केंचुए की आकार का ७०mm का लंबा कीड़ा उनकी आंखों में नजर आया।

डॉक्‍टरों का कहना है क‍ि एलफेनट‍ियास‍िस, और ल‍िंफ नोडस और वेसल्‍स में सूजन और इंफेक्‍शन के कारण पनपता है। फ‍िजीशियन ने उन्‍हें एनेसथिसिया देकर साधारण सर्जरी करके 10 मिनट में उनकी आंखों से कीड़े को न‍िकालकर अलग कर द‍िया। सर्जरी के दूसरे द‍िन ही आंखों में राहत महसूस हुई। लेकिन उनकी आंखों के अलावा उनके शरीर में क‍िसी और जगह इस तरह के वॉर्म्‍स न पनपे इसके लिए डॉक्‍टर ने पहले से ही वैक्‍सींस दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+