तीन वायरल खबरों की सच्चाई, टिक-टॉक के जरिये लड़की ने बताई जिम की 'कहानी', वहीं एक दादी का वीडियो हुआ Viral
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हम सभी हर रोज कुछ ना कुछ देखते या पढ़ते हैं, जिससे हमें मनोरंजन के साथ-साथ कुछ ज्ञान की बातें भी पता चलती हैं। इसलिए हम आपको कुछ वायरल वीडियो और घटना के बारे में बताएंगे, जिससे आपका मनोरंजन भी होगा और साथ में आपका ज्ञान भी बढ़ेगा। पहली घटना एक लड़की के पोस्ट का है, जिसमें उसने बताया है कि कैसे एक लड़का उसका वीडियो बना रहा था। वहीं दूसरी घटना लड़कियों के ग्रुप का है, जो आपस में लड़ाई कर रही हैं। वहीं एक वीडियो दादी का है, जिसमें वो खुलकर बेबाक तरीके से मनमोहक डांस कर रही हैं।
Recommended Video

लड़की ने शेयर किया अपना वीडियो
जिम की वीडियो हम और आप सभी देखते हैं और जिम के अंदर अधिकांश लोग वीडियो बनाते भी हैं। लेकिन हाल ही में एक लड़के ने जिम में ऐसी हरकत की कि लड़की हैरान रह गई। इस वीडियो को कई प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने निगेटिव प्रतिक्रिया दी है।

लड़की रिकॉर्ड कर रही थी वीडियो तभी लड़के की हरकत कैमरे में हो गई कैद
दरअसल, लड़की वर्कआउट करने जिम में गई तो उसने एक जगह अपना कैमरा सेट कर दिया और खुद का वीडियो शूट करने लगी। वर्कआउट के बाद लड़की ने जब कार में वीडियो देखा तो उसने पाया कि बिना अनुमति के लड़का उसका वीडियो बना रहा था। वायरल वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि जिम में लड़की वर्कआउट कर रही है। तभी एक लड़का भी वहां पहुंच गया और गंदी हरकत करने लगा

लड़कियों ने आपस में की मारपीट
वहीं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्राओं की मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्राएं आपसी कहासुनी के बाद हुए झगडे को लेकर एक दूसरे पर लात और घूसे और थप्पड़ बरसा रही हैं। बीते दिनों कॉलेज आते समय बस सीट को लेकर दोनों छात्रों में कहासुनी हुई थी. मंगलवार सुबह जैसे ही दोनों छात्राएं आमने-सामने आई तो कहासुनी फिर से शुरू हो गई और मारपीट होने लगी।
दादी का भोजपुरी गाने पर डांस हुआ वायरल
वहीं सोशल मीडिया पर एक दादी का डांस खूब वायरल हो रहा है। वैसे कहा जाता है ना कि कुछ लोगों पर उम्र बेअसर होती है। इस वीडियो को देखकर आप भी ये मानने लगेंगे। दादी का ये अंदाज देखकर आपका भी मन डांस करने का करने लगेगा। इस उम्र में ऐसी फुर्ती काबिले तारीफ है । अभी तक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने दादी के डांस वीडियो को देखा है।












Click it and Unblock the Notifications